नूरपुर क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत

 नूरपुर क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत 


नूरपुर : विनय महाजन /

नूरपुर क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत होने से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्तl 

 स्थानीय नूरपुर पुलिस ने इस घटना की सूचना कांगड़ा रेलवे पुलिस को दी l कांगड़ा रेलवे पुलिस इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी l कांगड़ा रेलवे पुलिस के मुताबिक यह हादसा नूरपुर के निकट बासा बजीरां रेलवे क्षेत्र में हुआ। मृतक की पहचान बासा बजीरां निवासी अंकुश भंडारी (40) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार रविवार रात करीब 10 बजे अंकुश अपने काम से घर वापस लौट रहा था। अंकुश जब नूरपुर रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर स्थित आपातकालीन रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचा तो जोगिंद्रनगर से पठानकोट की ओर जा रही रेलगाड़ी को देखकर घबरा गया। पटरी को जल्दबाजी में पार करने के प्रयास में अचानक उनका पैर फिसल गया और वह ट्रैक पर ही गिर गया। जबतक अंकुश संभलकर ट्रैक से हट पाता, तबतक वह ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल का मुआयना करने के बाद कांगड़ा रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) कांगड़ा के इन्वेस्टिगेशन ऑफीसर ने हादसे की आधिकारिक पुष्टि की है। कांगड़ा रेलवे पुलिस ने यह मामला पुलिस स्टेशन में रिकॉर्ड के मुताबिक छानबीन शुरू कर दी l आज मृतक अंकुश के शव का पैतृक गांव में संस्कार कर दिया काफी हजूम ने अपनी श्रद्धांजलिया अर्पित की l सारा वातावरण शोक में डूबा दिखाई दिया l मृतक अंकुश को क्या पता था कि वह रात को अपने परिवार के साथ घर पर मिल सकेगा की या नहीं कुदरत का करिश्मा देखिए l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हारचक्कियां में सब-तहसील भवन का शिलान्यास, प्रशासनिक सुविधाएं घर-द्वार के समीप मिलेंगी