26 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा के बाद कार्यवाहक प्रधानाचार्य संतोष राज सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई !

 26 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा के बाद कार्यवाहक प्रधानाचार्य संतोष राज सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई !


ज्वाली : राजेश कतनौरिया /

 ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिद्धपुर-घाड़ के कार्यवाहक प्रधानाचार्य संतोष राज 26 वर्षों की उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाएं देने के बाद सोमवार को सेवानिवृत्त हो गए। उनके सम्मान में विद्यालय परिसर में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें शिक्षकों, विद्यार्थियों और स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।

संतोष राज ने 16 जून 2000 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटला में वाणिज्य विषय के प्रवक्ता के रूप में शिक्षा विभाग में अपनी सेवाएं प्रारंभ की थीं। इसके बाद उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) नूरपुर तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में अपनी सेवाएं दीं। 12 मई 2017 को उनका तबादला राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिद्धपुर-घाड़ में हुआ, जहां उन्होंने कार्यवाहक प्रधानाचार्य के रूप में विद्यालय के विकास और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया।

संतोष राज अपने मिलनसार, सरल और मधुर स्वभाव के लिए सदैव जाने जाते रहे। विद्यार्थियों के प्रति उनका स्नेह भी हमेशा प्रेरणादायक रहा। उनकी छात्रा जैसमिना, जो गांव चींजपुर की रहने वाली है और विद्यालय से काफी दूर होने के कारण समय पर नहीं पहुंच पाती थी, लेकिन पढ़ाई में बेहद मेधावी थी, उसकी सुविधा के लिए संतोष राज ने अपने स्तर पर उसे नई साइकिल भेंट की थी। उनके इस मानवीय कार्य की आज भी क्षेत्र में सराहना की जाती है।

सेवानिवृत्ति के अवसर पर विद्यालय पहुंचने पर छात्राओं ने मुख्य द्वार पर उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद विद्यालय के समस्त स्टाफ ने उन्हें हिमाचली टोपी, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के प्रधान एवं ग्राम पंचायत के नवनियुक्त उपप्रधान तिलक राज शास्त्री ने भी उन्हें हार पहनाकर सम्मानित किया। छात्राओं द्बारा संसकृतिक कार्य क्रम भी प्रसतुत किये गये !

इस अवसर पर संतोष राज ने विद्यालय और विद्यार्थियों के लिए ठंडे पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु एक वाटर कूलर भेंट किया। वहीं विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें सम्मानस्वरूप एक फ्रिज भेंट किया गया।

इस समारोह में रशपाल सिंह कौंडल, अनिल कुमार, भीम राज, कमलजीत (अधीक्षक), भावना, रेखा कुमारी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। सभी ने संतोष राज के स्वस्थ, सुखद एवं सफल सेवानिवृत्त जीवन की कामना की।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर