जिला मण्डी पुलिस द्वारा नशा मुक्त समाज के निर्माण एवं युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित

 जिला मण्डी पुलिस द्वारा नशा मुक्त समाज के निर्माण एवं युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित एंटी चिट्टा जागरूकता क्रिकेट टूर्नामेंट का आज रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ सफलतापूर्वक समापन हुआ। फाइनल मैच में फ्रेंड्स इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्पेशल कॉप्स मण्डी को 43 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।

फाइनल मुकाबले में फ्रेंड्स इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पेशल कॉप्स मण्डी की टीम निर्धारित 15 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 97 रन ही बना सकी।

फ्रेंड्स इलेवन की ओर से शुभम सोनी (बंटी) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों में 45 रन बनाए, जबकि राहुल सेन (हनी) ने 17 गेंदों में महत्वपूर्ण 20 रनों का योगदान दिया। स्पेशल कॉप्स मण्डी की ओर से निशांत ने संघर्षपूर्ण पारी खेलते हुए 28 गेंदों में 31 रन बनाए।

गेंदबाजी में फ्रेंड्स इलेवन के राहुल सेन (हनी) ने 3 ओवरों में 18 रन देकर 2 विकेट हासिल किए, जबकि जतिन राजपूत ने भी 3 ओवरों में 19 रन देकर 2 विकेट चटकाए। स्पेशल कॉप्स मण्डी की ओर से सुरेन्द्र शर्मा ने 3 ओवरों में 20 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किए।

मैच में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राहुल सेन (हनी) को "प्लेयर ऑफ द मैच" चुना गया। उन्होंने 20 रन बनाने के साथ-साथ 2 महत्वपूर्ण विकेट लेकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधीक्षक मण्डी ने कहा कि एंटी चिट्टा जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखकर खेल, शिक्षा और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच का भी विकास करते हैं।

उन्होंने टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी टीमों, खिलाड़ियों, आयोजकों तथा दर्शकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि जिला मण्डी पुलिस भविष्य में भी नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता अभियान जारी रखेगी तथा युवाओं को खेलों एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।


पुलिस अधीक्षक,

मण्डी, हिमाचल प्रदेश


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

हौरी देवी बीट में सूखे खैर के पेड़ पर चली कुल्हाड़ी, विभाग ने 8 मोछे किए जब्त

फतेहपुर-बडियाली-टकवाल मार्ग निर्माण को मिली रफ्तार, 9 पेड़ों की कटाई की अनुमति

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

सूद सभा पालमपुर ने जरूरतमंद परिवार की सहायता के लिए बढ़ाए हाथ