काज-वे को ठीक करने कारण सारा यातायात जर्जर सड़क में फंस गया।

 काज-वे को ठीक करने कारण सारा यातायात जर्जर सड़क में फंस गया। 


 नूरपुर : विनय महाजन /

नूरपुर प्रदेश के जसूर से सटे छतरौली नाला के दोनों और बने कच्चे काजवे पर आज सवेरे कई किलोमीटर लंबा जाम लग जाने कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जाता है की काजवे के एक भाग की सड़क को भारी मशीनरी के साथ ठीक किया जा रहा थाऔर इसके चलते इस भाग को यातायात के लिए बंद किया गया था। इस कारण दोनों तरफ का यातायात एक तरफ के जर्जर काजवे से गुजरने लगा। इस कारण इस तंग सड़क पर वाहन फंस गए तथा अराजकता की स्थिति पैदा हो गई। फोरलेन कंपनी के कर्मचारी दल ने मौके पर आकर हालात को काबू करने का प्रयास तो किया। लेकिन तंग व जर्जर सड़क पर जाम खुलवाने में उनके भी पसीने छूट गए। इस मामले मे व्यापार मंडल व सामाजिक संस्थाओं का कहना है कि इस पुल के अगल-बगल में बनाए गए काजवे की सड़कों को जब तक पक्का नहीं किया जाता। तब तक जनता को परेशानी का सामना करते रहना पड़ सकता है। अतः इन्हें पक्का किया जाना बहुत जरूरी है। फोरलेन निर्माण कंपनियों की अपनी मनमर्जी से क्षेत्र की जनता परेशान है ऐसा लगता है कि सरकार के आदेशों को जनहित में धरातल पर लाने के लिए फोरलेन निर्माण कंपनी इस क्षेत्र में अनदेखी कर रही है l ऐसा रूप क्षेत्र वासियों ने लगाया हैl 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

10 दिन के भीतर दूसरी बार बढ़ी कीमतें, सीमेंट हुआ महंगा, प्रति बैग 10 रुपये