कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजीव भारद्वाज ने आज पर रेलवे के डीआरएम जम्मू विवेक कुमार से बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित किया
कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजीव भारद्वाज ने आज पर रेलवे के डीआरएम जम्मू विवेक कुमार से बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित किया
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर प्रदेश की बहुचर्चित कांगड़ा घाटी में पठानकोट - जोगिंद्रनगर नैरोगेज रेल लाइन पर नियमित रूप से ट्रेन चलाने को लेकर कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजीव भारद्वाज ने आज पठानकोट में चक्की रेलवे स्टेशन पर विभागीय रेलवे अधिकारियों से एक बैठक कीl इस वैठक मे रेलवे के डीआरएम जम्मू विवेक कुमार भी मौजूद थे। इस अवसर पर बैठक में सांसद डॉ राजीव भारद्वाज ने रेलवे अधिकारियों से कांगड़ा घाटी में पठानकोट से जोगिंद्रनगर रेल मार्ग पर नियमित ट्रेन चलाने की बात पर बल देते हुए इस रेल मार्ग पर लोगों को रेल सेवा सुविधा मिले यह आपके विभाग के अधिकारियों की जिम्मेदारी हैl उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि इस रेल सेवा से हिमाचल प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और शक्तिपीठ स्थल पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए यह रेल सेवा एक वरदान साबित होगी l उन्होंने बैठक में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा जो रेल नीतियां बनाई गई है उस पर रेलवे प्रशासन गौर करें तथा इस मामले में हिमाचल के साथ अनदेखी न करें जिससे हिमाचल की जनता को इस रेल का नुकसान पहुंचता हो l बैठक में कई प्रकार जन हित में चर्चाएं हुई बैठक में मौजूद अधिकारियों ने आश्वासन दिया शीघ्र ही इस पर गौर किया जाएगा l गौरतलव है कि कुछ दिनों पहले हमीरपुर लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर और कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज ने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में रेल सेवा को सुचारू रखने के लिए एक उद्घाटन किया एक उद्घाटन किया था कुछ दिन बाद कुछ रेल सेवा बंद हो गई और शुक्रवार को रेल सेवा बंद कर दी गई कांगड़ा घाटी में जिसको लेकर कैमरा चंबा लोकसभा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज बैठक में काफी आक्रामक रूप में जनहित में दिखाई दिएl
इस बैठक के बाद उन्होंने पत्रकारों को बताया कि पठानकोट रेलवे स्टेशन पर कांगड़ा घाटी में चलने वाली नैरोगेज ट्रेन को नियमित रूप से चलाने को लेकर डीआरएम जम्मू विवेक कुमार तथा इस ट्रेन के ऑपरेशन,मेंटिनेंस व ट्रैफिक के सभी अधिकारियों से बैठक की है जिसके सकारात्मक परिणाम रहे है जिसमें जल्द ही सभी ट्रेन को नियमित रूप से चलाने बारे विस्तार से चर्चा की है।उन्होंने कहा कि नूरपुर रोड़ रेलवे स्टेशन के जीर्णोद्धार के लिए 8.2 करोड़ रूपए का बजट मंजूर हुआ है । उन्होंने कहा कि यह रेलवे स्टेशन जिसे हिमाचल का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है जल्द सभी सुविधाओं से लैस होगा।उन्होंने कहा कि मेंटिनेंस के कारण एक दिन सभी ट्रेन बंद कर दी है थी इस बारे उन्हें डीआरएम ने आश्वस्त किया है कि
अगले शुक्रवार से सभी ट्रेन नियमित रूप से चलेंगी और किसी भी दिन बंद नहीं होगी। उन्होंने कहा कि एक ट्रेन जोकि जसूर से चलती है को भी जल्द शुरू करने बारे डीआरएम जम्मू से बात की गई है और डीआरएम ने उन्हें इस बारे आश्वस्त किया है कि इस ट्रेन को जल्द ही शुरू किया जाएगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें