उषा देवी बनीं पंचायत समिति पालमपुर की अध्यक्ष, बिन्दु देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित

 उषा देवी बनीं पंचायत समिति पालमपुर की अध्यक्ष, बिन्दु देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित


पालमपुर, 

पंचायत समिति पालमपुर के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के निर्वाचन की प्रक्रिया शनिवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुई। निर्वाचन के उपरांत आधिकारिक रूप से घोषित परिणामों के अनुसार उषा देवी पंचायत समिति पालमपुर की अध्यक्ष तथा बिन्दु देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित की गईं।


निर्वाचन प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई। इसके उपरांत एसडीएम पालमपुर एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ. ओ.पी. यादव ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष उषा देवी तथा उपाध्यक्ष बिन्दु देवी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।


इस अवसर पर डॉ. ओ.पी. यादव ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में पंचायत समिति क्षेत्र के विकास कार्यों  तथा जनहित से जुड़े कार्यों का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

हौरी देवी बीट में सूखे खैर के पेड़ पर चली कुल्हाड़ी, विभाग ने 8 मोछे किए जब्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस