संदेश

‌‌‌ ऊना लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

ऊना-होशियारपुर मार्ग पर हादसा, बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा घायल

चित्र
ऊना-होशियारपुर मार्ग पर हादसा, बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा घायल  ऊना: ऊना-होशियारपुर मुख्य मार्ग पर रविवार देर रात गांव घालूवाल में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा युवक उपचाराधीन है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार रात को घालूवाल मुख्य चौक पर ऊना से पंडोगा की ओर जा रहे सीमेंट मिक्सर ट्रक और विपरीत दिशा से आ रही बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को निजी वाहन से ऊना अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में पहुंचने पर डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे का इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक अपनी सही दिशा में जा रहा था, जबकि बाइक सवार गलत साइड से आ रहे थे, जिसके चलते यह हादसा हुआ। हादसे के बाद ट्रक चालक ने वाहन मौके पर खड़ा कर दिया। फिलहाल मृतक और घायल युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचक...

स्नातकोत्तर डिग्री व डिप्लोमा कोर्सेज की सभी परीक्षाएं रद्द

चित्र
स्नातकोत्तर डिग्री व डिप्लोमा कोर्सेज की सभी परीक्षाएं रद्द  ( शिमला गायत्री गर्ग )  विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. महावीर सिंह व प्रो-वाइस चांसलर प्रोफेसर राजेंद्र वर्मा के दिशा निर्देश के अनुसार विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। प्रो. श्याम लाल कौशल ने बताया कि रद्द की गई परीक्षाओं की नई तिथि जल्द जारी की जाएगी। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से आगामी अपडेट्स के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।प्रदेश में जारी भारी बारिश व खराब मौसम के चलते हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने यह निर्णय लिया है।

रामगढ़ धार में वन काटूओं सहित खैर के मोछे हिरासत में

चित्र
रामगढ़ धार में वन काटूओं सहित खैर के मोछे हिरासत में  डीएफओ सुशील राणा ने कहा कि अंबेहड़ा जंगल में दोनों ओर नाके लगाए गए थे। एक विशेष टीम गश्त पर थी। आरोपी भागने की फिराक में थे, मगर विभाग की सूझबूझ से उन्हें मौके पर ही दबोच लिया। यह केवल शुरुआत है। हम इस नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने के लिए प्रयासरत हैं। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि तीनों आरोपियों को काबू कर उनके वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया है। वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है। आपको बता दें कि ऊना जिले के रामगढ़ धार क्षेत्र की सरकारी भूमि पर अवैध रूप से खैर के पेड़ों की कटाई कर रहे तीन वन काटुए एक गाड़ी सहित रंगे हाथ पकड़े गए। आरोपियों से खैर के तीन मोछे और साइलेंट आरा मशीन बरामद की गई। बताया जा रहा कि आरोपी एक कार में खैर के तीन मोछे लोड कर अपने किसी ठिकाने की ओ जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस की टीम ने आरोपियों को काबू कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस और वन विभाग के संयुक्त अभियान की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि इस अवैध नेटवर्क में कुछ रसूखदार और प्रभावशाली लोग भी शामिल ...

जिला ऊना में अवकाश घोषित, सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आपात बैठक बुलाई

चित्र
जिला ऊना में अवकाश घोषित, सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आपात बैठक बुलाई (शिमला : गायत्री गर्ग) राजधानी शिमला में रात को पाकिस्तान और भारत के बीच हुए संघर्ष को देखते हुए देर रात को प्रशासन ने आपात बैठक बुलाई। इसमें सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लंबी चर्चा के साथ ही एहतियातन कदम उठाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अगर सायरन बजता है तो लोग सुरक्षित स्थानों पर रहें और प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करें। मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार नरेश चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उपायुक्त को निर्देश दिए हैं कि जहां ब्लैक आउट की जरूरत है, वहां पर उचित एहतियातन उचित कदम उठाए जाएं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री ने आपात बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री ने उपायुक्त कांगड़ा से फोन पर बात की और उन्हें पंजाब से लगते संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। पंजाब और जम्मू से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों में एहतियातन ब्लैक आउट करने की सूचना भी है। प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज आपात...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: