रिवालसर स्कूल में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के तहत सजा व्यंजनों का संगम, हिमाचल और केरल के स्वाद ने मोहा मन

 रिवालसर स्कूल में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के तहत सजा व्यंजनों का संगम, हिमाचल और केरल के स्वाद ने मोहा मन

विद्यार्थियों ने पारंपरिक पकवान तैयार कर दिखाई पाक कला और आतिथ्य सत्कार की प्रतिभा


अजय सूर्या रिवालसर। पीएम श्री राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिवालसर में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम के अंतर्गत भव्य व्यंजन संगम (फूड फेस्टिवल) का आयोजन किया गया। विद्यालय के पर्यटन एवं आतिथ्य विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश और केरल के पारंपरिक व्यंजनों के माध्यम से देश की सांस्कृतिक विविधता और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य विक्रम राठौर ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान और कौशल को बढ़ावा देने के साथ उन्हें देश की विभिन्न संस्कृतियों को समझने तथा उनका सम्मान करने के लिए प्रेरित करते हैं।

पर्यटन एवं आतिथ्य विभाग की वोकेशनल ट्रेनर एवं कार्यक्रम संयोजिका शशि निहाल के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने दोनों राज्यों के प्रसिद्ध व्यंजन तैयार किए। हिमाचल के सिड्डू, मद्रा और बबरू के साथ केरल के इडली-सांभर, डोसा और पायसम आकर्षण का केंद्र रहे। विद्यार्थियों ने व्यंजन तैयार करने के साथ-साथ उन्हें पेशेवर अंदाज में परोसकर आतिथ्य सत्कार के उत्कृष्ट कौशल का प्रदर्शन भी किया।

विद्यालय के शिक्षकों और अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे सीखने का एक बेहतर माध्यम बताया। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस आयोजन ने विद्यार्थियों को ‘विविधता में एकता’ की भावना से जोड़ने के साथ व्यावसायिक शिक्षा के महत्व को भी उजागर किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत