पुलिसकर्मी की मुस्तैदी से टली फायरिंग की वारदात, आरोपी कार में बैठकर फरार
पुलिसकर्मी की मुस्तैदी से टली फायरिंग की वारदात, आरोपी कार में बैठकर फरार कुरुक्षेत्र : अंकित शर्मा / कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा कस्बे में मंगलवार सुबह शराब ठेके पर उस समय सनसनी फैल गई जब एक आरोपी फायरिंग की नीयत से ठेका पर पहुंचा। लेकिन मौके पर सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई के चलते आरोपी अपनी वारदात को अंजाम देने से पहले ही भाग निकला। घटना का विवरण जानकारी के अनुसार लाडवा के इन्द्री चौक स्थित शराब ठेका पर मंगलवार सुबह आरोपी पिस्तौल लेकर पहुंचा। उसकी मंशा ठेका पर फायरिंग करने की थी, लेकिन वहां सुरक्षा में तैनात पुलिस जवान की नजर उस पर पड़ गई। जैसे ही पुलिसकर्मी ने सतर्कता दिखाई, आरोपी घबरा गया और बिना गोली चलाए मौके से भागने लगा। पुलिसकर्मी ने दिखाई बहादुरी पुलिसकर्मी और ठेका पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने तुरंत आरोपी का पीछा किया। इस दौरान पुलिस जवान ने आरोपी पर फायर भी किया, लेकिन आरोपी कुछ दूरी पर खड़ी अपनी कार में सवार होकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दर्ज किया मामला घटना की सूचना तुरंत पुलिस अधिकारियों को दी गई। मौके पर पहुंची पुलि...