संदेश

देश दुर्घटना लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

तेज रफ्तार कार व बोलेरो में टक्कर, तीन लोगों की हुई मौत

चित्र
गिरिडीह : खबर झारखंड के गिरिडीह से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार और बोलेरो की टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियों के परखचे उड़ गए। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बोलेरो सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। घटना ताराटांड थाना क्षेत्र की है। मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला निवासी 60 वर्षीय कैलाश सिंह, 60 वर्षीय सुरेंद्र सिंह और बोकारो निवासी 45 वर्षीय राजीव रंजन सिन्हा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी लोग कार पर सवार होकर धनबाद से देवघर जा रहे थे, तभी पंडरी के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो से टक्कर हो गई।

बस की टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत

चित्र
पड़री : बिजली उपकेंद्र के पास रविवार की शाम करीब छह बजे बस की टक्कर से बाइक सवार एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें पड़री पीएचसी भेजवाया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने बताया कि कांता प्रसाद के पुत्र सुभाष यादव की तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है। पड़री थाना क्षेत्र के मिश्रपुरा निवासी कांता प्रसाद यादव (70) रविवार की सुबह घर से चंदौली अपने ससुराल गए थे। रविवार को देर शाम घर लौटते समय रास्ते में पड़री स्थित बिजली उपकेंद्र के पास मिर्जापुर से चुनार की तरफ जा रही बस की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए।

महिला की पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से हुई मौत, शिमला मंडी में NH पर भूस्खलन

चित्र
चंबा जिले की ऐतिहासिक खुंडी जातर के लिए जा रही महिला की पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से मौत हो गई है। मृतक महिला की पहचान सुभद्रा देवी पत्नी मान सिंह गांव कोकड़ा, चंबा के रूप में हुई है।हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बारिश का कहर जारी है।  महिला के शव को तीसा अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने इसकी पुष्टि की है। सोमवार को मणिमहेश यात्रा से लौट रहे ऊना के युवक की मलबे में दबने से मौत हो गई था। भारी बारिश से कांगड़ा में 16 मकान ढह गए हैं। धर्मशाला शहर की गज्ज खड्ड स्थित पेयजल योजना का मुख्य स्रोत बहने से क्षेत्र में जलसंकट हो गया। राजधानी शिमला में बालूगंज क्रॉसिंग में सोमवार को भारी भूस्खलन होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित है। वाहनों को वाया चक्कर भेजा जा रहा है। राजधानी के देवनगर में भूस्खलन से एनएच आवाजाही बाधित हो गया। मलबे में एक गाड़ी के भी दबने की सूचना है। मंडी-कुल्लू सड़क मार्ग मंगलवार सुबह मंडी-पंडोह के बीच चार मील के पास मलबा गिरने के कारण बंद हो गया था। अब यातायात के लिए बहाल हो गया है। उधर, म...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: