महिला की पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से हुई मौत, शिमला मंडी में NH पर भूस्खलन

चंबा जिले की ऐतिहासिक खुंडी जातर के लिए जा रही महिला की पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से मौत हो गई है। मृतक महिला की पहचान सुभद्रा देवी पत्नी मान सिंह गांव कोकड़ा, चंबा के रूप में हुई है।हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बारिश का कहर जारी है। 



महिला के शव को तीसा अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने इसकी पुष्टि की है। सोमवार को मणिमहेश यात्रा से लौट रहे ऊना के युवक की मलबे में दबने से मौत हो गई था।

भारी बारिश से कांगड़ा में 16 मकान ढह गए हैं। धर्मशाला शहर की गज्ज खड्ड स्थित पेयजल योजना का मुख्य स्रोत बहने से क्षेत्र में जलसंकट हो गया। राजधानी शिमला में बालूगंज क्रॉसिंग में सोमवार को भारी भूस्खलन होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित है। वाहनों को वाया चक्कर भेजा जा रहा है। राजधानी के देवनगर में भूस्खलन से एनएच आवाजाही बाधित हो गया। मलबे में एक गाड़ी के भी दबने की सूचना है। मंडी-कुल्लू सड़क मार्ग मंगलवार सुबह मंडी-पंडोह के बीच चार मील के पास मलबा गिरने के कारण बंद हो गया था। अब यातायात के लिए बहाल हो गया है।

उधर, मंडी शहर में नगर निगम के बरसात को लेकर किए इंतजामों की पोल खुल गई है। कई वार्डों के कई घरों में बारिश का पानी घुस गया। संपर्क मार्गों की हालत भी खस्ता है। शहर में रात को हुई बारिश से नालियां भी मलबे से भर गई। सड़कों पर भी मलबा फैल गया। मंडी के रविनगर में लोग सुबह चार बजे उठकर बारिश के पानी की निकासी के लिए रास्ते बनाने में जुट गए।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से मंगलवार व बुधवार के लिए कुछ स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में कई भागों में 26 अगस्त तक मौसम खराब बने रहने के आसार हैं। उधर, सोमवार रात को बैजनाथ में 110.0, मंडी 103.0, नगरोटा सूरियां 80.2, श्रीनयना देवी 72.2, अघार 52.4, सियोबाग 52.0, सुंदरनगर 50.8, कांगड़ा 49.0, गुलेर 42.2, धर्मशाला 14.6, पालमपुर 32.4 व भरमौर में 17.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी

मतदान और मतगणना के लिए प्रबंध एवं व्यवस्थाओं बारे समीक्षा बैठक आयोजित

जिला के पूह विकास खंड में सार्वजनिक स्थानों में आयोजित किया गया विशेष सफाई अभियान

उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन जारी करने से पहले होगी फिजिकल वेरिफिकेशन - उपायुक्त

आइए जानें किन राशियों पर होगी सूर्य की कृपा व जानें आज का पंचांग

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

संजय अवस्थी ने गोदन गांव में बाढ़ प्रभावित परिवारों का जाना कुशलक्षेम