उपायुक्त ने 2 नए गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों का किया लोकार्पण

 उपायुक्त ने 2 नए गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों का किया लोकार्पण



ऊना : उपायुक्त जतिन लाल ने बुधवार को हरोली उपमंडल के तहत पंडोगा-1 और पंडोगा-3 में स्थापित नए गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों का उद्घाटन किया। इससे पूर्व, उन्होंने घालूवाल में संचालित गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
दिल तो बच्चा है जी....
बच्चों संग बच्चा बन गए डीसी

इस मौके पर उपायुक्त बच्चों के बीच पहुंच कर उनसे अपनत्व के साथ घुल-मिल गए। उन्होंने बच्चों संग खूब हंसी ठिठोली की, गप्पें लड़ाईं और बातों बातों में उन्हें जीवन के कई सबक और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि बच्चों की खिलखिलाहटें हमेशा गूंजती रहनी चाहिए और जिला प्रशासन उनके बेहतर भविष्य के लिए तत्परता से कार्य कर रहा है। उपायुक्त जतिन लाल ने शिक्षा सुधार समिति ईसपुर द्वारा हरोली उपमंडल में संचालित 10 गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों की सराहना की, जिनमें लगभग 300 प्रवासी बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने समिति द्वारा प्रवासी बच्चों की शिक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उन्हें 21 हजार रुपये की सहायता राशि भी प्रदान की। यह भी उल्लेखनीय है कि प्रशासन ने स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से ऊना जिले में झुग्गी-झोंपड़ी में रहने वाले प्रवासियों के बच्चों को शिक्षित करने के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों में गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए हैं। शिक्षा सुधार समिति के महासचिव सुच्चा सिंह कंग ने बताया कि समिति वर्ष 2006 से शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि समिति ने जिले के विभिन्न प्राथमिक और हाई स्कूलों में अध्यापकों के रिक्त पदों के लिए 42 अध्यापक उपलब्ध करवाए हैं, जिससे बच्चों को बेहतर शिक्षा प्राप्त हो सके। इस अवसर पर उपायुक्त ने पंडोगा-1 प्रशिक्षण केंद्र के परिसर में ‘एक पौधा मां के नाम’ मुहिम के तहत पौधा भी लगाया।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, शिक्षा सुधार समिति के महासचिव सुच्चा सिंह कंग, बीडीओ हरोली वीरेंद्र कौशल, नायब तहसीलदार ईसपुर शुभ कौशल और पंडोगा पंचायत के प्रधान गुलविंदर सिंह गोल्डी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

पंजाब में हड़ताल के चलते एचआरटीसी के 22 बस रूट हुए प्रभावित