पेड़ पर फंदे से लटकता मिला युवक का शव

जौनपुर : सुबह गांव के लोगों ने उसका शव देखा तो सन्न रह गए। गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव में युवक का शव शुक्रवार सुबह आम के पेड़ पर फंदे के सहारे लटकता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।




कमालपुर गांव निवासी सनी सरोज(20) पुत्र दीपक सरोज का घर से कुछ दूरी पर आम के पेड़ पर फंदे से लटकता शव मिला।

सुबह गांव के लोगों ने उसका शव देखा तो सन्न रह गए। गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। ग्रामिणों ने बताया कि सनी शराब का लती था। आए दिन माता-पिता को मारता पीटता रहता था। मंगलवार को ही पिता और पुत्र में झगड़ा हुआ था। पुलिस मौके पर पहुंचकर सनी को डांट डपटकर कर मामले को शांत करा दी। झगड़े से नाराज होकर बृहस्पतिवार को सनी के पिता दीपक पत्नी को लेकर ससुराल चले गए। घटना के दिन सनी घर पर अकेला था। बृहस्पतिवार की रात खाना खाने के बाद घर से निकला था। शुक्रवार सुबह गांव वाले शौच के लिए पहुंचे तो देखा कि सनी का शव आम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटक रहा था। गांव के लोगों ने पुलिस व सनी के पिता दीपक को घटना की जानकारी दी। इस बाबत थानाध्यक्ष संतोष पाठक ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक ने फांसी लगाई है फिर भी मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

बाबा राजा राम मंदिर रैहन में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन