ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की हुई मौत

सरगुजा : घटना में मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए, ट्रेलर खेत में जा घुसा और मिट्टी में धस गया। जिले के लखनपुर थानांतर्गत अंबिकापुर बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 स्थित ग्राम जजगा स्कूल मोड़ के पास गुरुवार काे ट्रेलर की चपेट में आने से माेटरसाइकिल सवार दो युवको की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।



घटना की सूचना मिलते ही लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर लखनपुर अस्पताल के मर्चुरी में रखा गया और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है। सूचना मिलते ही मृत युवकों के परिजन लखनपुर अस्पताल पहुंचे। घटना के बाद से चालक और क्लीनर मौके से फरार हो गए। एनएच के अधिकारियों की लापरवाही के कारण आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। नेशनल हाईवे 130 कई स्थानों और मोड पर ना तो साइन बोर्ड लगे हैं और ना ही सुरक्षा के संकेतक जिससे दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों के द्वारा उचित सुरक्षा उपायों की मांग की जा रही है। जिससे दुर्घटनाएं कम हो सके।

घटना में मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए, ट्रेलर खेत में जा घुसा और मिट्टी में धस गया। मिली जानकारी के मुताबिक मिथिलेश राजवाड़े पिता मुनेश्वर राजवाड़े उम्र 25 वर्ष,अनार कंवर उम्र 26 वर्ष ग्राम तराजू थाना लखनपुर निवासी मोटरसाइकिल पर सवार होकर उदयपुर की ओर से लखनपुर की ओर आ रहे थे। जैसे ही जजगा मोहनपुर स्कूल मोड़ के पास पहुंचे अंबिकापुर से बिलासपुर की ओर जा रहे ट्रेलर क्रमांक सीजी 15 डीवाय 8753 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए रॉन्ग साइड में मोटरसाइकिल सवारों को चपेट में ले लिया। युवकों के ऊपर ट्रेलर का पिछला टायर चढ़ने से सीना और सिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने से मौके पर ही दोनों युवकों की मौत हो गई। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भोल खास के वार्ड नं दो मैं दिनदहाड़े चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है !

मतदान और मतगणना के लिए प्रबंध एवं व्यवस्थाओं बारे समीक्षा बैठक आयोजित

जिला के पूह विकास खंड में सार्वजनिक स्थानों में आयोजित किया गया विशेष सफाई अभियान