किन्नौर के गौरव नामक एक शैक्षिक और प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया

 किन्नौर जिला के ए.टी.पी.एस विद्यालय करच्छम में स्कूली छात्रों के लिए आयोजित किया गया ‘किन्नौर के गौरव’ नामक कार्यक्रम




किन्नौर : भारतीय सेना के ट्रिपीक हीलर्स द्वारा जनजातीय जिला किन्नौर के करच्छम स्थित आर्मी ट्राईपीक पब्लिक स्कूल में स्कूली बच्चों के लिए ‘किन्नौर के गौरव’ नामक एक शैक्षिक और प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त आईएस सुभाष नेगी, इंडियन ऑयल के वरिष्ठ अधिशाषी पीएस नेगी, जेएसडब्लयू के नितिन गुप्ता, एटीपीएस की प्रधानाचार्य अमिता नेगी, कवियत्री जान्हवी व मीडिया प्रभावकार अंजली वजीर ने विद्यार्थियों को ज्ञानवर्धक किया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य बच्चों की करियर काउंसलिंग करना है ताकि वह अपने जीवन के लक्ष्य का सही समय पर ज्ञान प्राप्त कर जीवन में सफल हो सकें। उन्होंने बच्चों के सेना तथा लोक सेवा आयोग से संबंधित संशयों को दूर किया तथा इस बारे विस्तृत जानकारी प्रदान की ताकि वे सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ एक सशक्त राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका अदा कर सकें। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से सेना तथा स्थानीय लोगों के बीच की दूरी को कम करने के साथ ही, शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के बीच की दूरी को उनकी सोच बदलकर समाप्त किया जाएगा।
इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोक नृत्य, कविता पाठ और संगीत के साथ-साथ बच्चों को बातचीत में शामिल करने के लिए प्रश्नोत्तरी सत्र जैसी सामूहिक गतिविधियों को आयोजित किया गया। इसके अलावा विद्यार्थियों के लिए सेना, एडीएम सेवाओं, कविता या एक डॉक्टर के रूप में करियर कैसे बनाया जाए, इस पर संदेह दूर करने के लिए विभिन्न स्टॉलों के साथ करियर काउंसलिंग पर एक कार्यशाला भी आयोजित की गई।
कार्यक्रम का समापन कमांडिंग ऑफिसर ट्रिपेक हीलर्स की समापन टिप्पणियों के साथ किया गया जिसमें उन्होंने इस कार्यक्रम से संबंधित प्रमुख विषयों पर प्रकाश डाला और भावी पीढ़ी को आकार देने में शिक्षा और सामुदायिक समर्थन के महत्व को दोहराया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फतेहपुर: ऑर्डनरी कैप्टन रवि दत्त का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, क्षेत्र में शोक की लहर

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत दो आवेदकों को ई-टैक्सी के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी देने पर मंजूरी 

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

योगा प्रतियोगिता में त्रियंवक तिवारी ने जीते दो गोल्ड मेडल

नेरचौक मेडिकल कॉलेज के 13 आउटसोर्स कर्मचारियों की बहाली का रास्ता साफ

9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित

स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 32 यात्री सुरक्षित बचाए गए

सेवा, संकल्प अभियान के तहत मरीजों को बांटे फल

डमटाल क्षेत्र में व्यक्ति पर हमला कर घायल करने के मामले में मुख्य आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा गया