इवान सिक्योरिटी फंक्शन में भरें जाएंगे 215 पद

 इवान सिक्योरिटी फंक्शन में भरें जाएंगे 215 पद



ऊना : मैसर्ज इवान सिक्योरिटी फंक्शन प्राईवेट लिमिटेड शिमला द्वारा 215 पद अधिसूचित किए गए हैं। इनमें सुरक्षा गार्ड के 100 पद, सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 20 पद, उत्पादन इकाई(वर्धमान) में 60 पद और सेल्ज़ एग्जिक्यूटिव के 35 पद शामिल हैं। जिला रोजगार अधिकारी ऊना  अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 3 सितम्बर को प्रातः 10.30 जिला रोजगार कार्यालय ऊना, 4 सितम्बर को उप रोजगार कार्यालय अम्ब, 5 सितम्बर को उप रोजगार कार्यालय हरोली और 6 सितम्बर को उप रोजगार कार्यालय बंगाणा में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।
अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं ओर ग्रेजुएशन निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी की आयु सीमा 20 से 36 वर्ष तक होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त चयनित अभ्यर्थी को 10 से 25 हज़ार प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपनी योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड नम्बर, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ व मूल प्रमाण पत्र सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 94182-17918, 82218-62918 पर सम्पर्क किया जा सकता है। साक्षात्कार में आने जाने का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग