निःशुल्क कोर्सों के आवेदन की बढ़ाई गई तिथि अब 30 सितम्बर तक कर सकेंगे आवेदन : प्रबंधक एनएसआईसी

 निःशुल्क कोर्सों के आवेदन की बढ़ाई गई तिथि अब 30 सितम्बर तक कर सकेंगे आवेदन : प्रबंधक एनएसआईसी

प्रशिक्षण के बाद व्यवसाय शुरू करने व रोजगार दिलवाने में निगम द्वारा दी जाती है सहायता



मंडी : भारत सरकार के कौशल विकास योजना के अंतर्गत करवाए जाने वाले निःशुल्क कोर्सों के लिए आवेदन की तिथि को 30 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है। एन.एस.आई.सी. प्रबंधक लोकेश भाटिया ने बताया  बारिश के कारण कई ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात की सुविधा न मिलने के कारण कई अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर पा रहे थे। इसी को ध्यान में रखते हुए आवेदन करने की तिथि को 30 सितंबर तक बढ़ाया गया है। उन्होंने बताया कि सूक्ष्म, लघु एंव मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम के प्रशिक्षण संस्थान मंडी में 2024-25 में डॅाटा एंट्री ऑपरेटर, कंप्यूटराइज्ड एकाउंटिंग, कटिंग टेलरिंग व फैब्रिक बैग मेकिंग के कोर्साें में 120 युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान करने जा रहा है।  प्रशिक्षण के लिए आवेदक की आयु  18 साल या अधिक होनी चाहिए। इच्छुक अभ्यर्थी 2 पासपोर्ट फोटो, आधार कार्ड व योग्यता प्रमाण पत्रों की फोटोकॉपी के साथ प्रशिक्षण केंद्र में आवेदन कर सकता है। ये कोर्स सभी वर्ग एवं जाति के लोगों के लिए पूर्णतया निःशुल्क हैं और कोई पारिवारिक आय सीमा भी नहीं है। कोर्स के बाद प्रतिभागियों को एनएसआईसी व मंत्रालय की तरफ से प्रमाण पत्र दिए जाएंगे और अपना व्यवसाय शुरू करने व रोजगार दिलवाने में सहायता की जाएगी। प्रशिक्षण के बाद प्रतिभागियों को स्वरोजगार संबंधी सरकार की विभिन्न सब्सिडी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। कोर्सों से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी, निगम के पुलघराट मण्डी स्थित एनएसआईसी प्रशिक्षण केन्द्र  से संपर्क कर सकते हैं या कार्यालय दूरभाष 01905-226471 से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा