पंचरुखी के पीक बॉण्ड होटल में भाजपा मंडल जयसिंहपुर ने एक कार्यशाला का आयोजन किया।

 पंचरुखी के पीक बॉण्ड होटल में भाजपा मंडल जयसिंहपुर ने एक कार्यशाला का आयोजन किया।


जिस की अध्यक्षता जयसिंहपुर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र राणा ने की। देवेंद्र राणा ने कहा कि इस कार्यशाला में पार्टी में लोगों को जोड़ने का उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाने का अभियान देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी के मार्गदर्शन में 2 सितंबर से दिल्ली से शुरू किया जा रहा है। इसी उपलक्ष्य में आज जयसिंहपुर के पार्टी के पदाधिकारियों, मोर्चों, प्रकोष्ठों के अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों सहित विभिन्न पदों पर कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं को नये सदस्यता अभियान से लोगों को डिजिटल तरीके से सदस्यता दिलाने के तौर तरीकों का प्रशिक्षण दिया गया।  

इसमें मंडलाध्यक्ष ने कहा कि जयसिंहपुर मंडल ने 25000 नये सदस्य जोड़ने का संकल्प लिया है जिसे हर कार्यकर्ता मिलकर पूरा करेगा।।। 

इस कार्यक्रम में पूर्ण कालिक विस्तारक राजपाल ,भाजपा जिला अध्यक्ष हरिदत्त शर्मा, कर्मचारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, जयसिंहपुर मंडल महामंत्री स्वरूप डोगरा तथा राजेश सुग्गा,सोसल मीडिया तथा आई टी सैल से अधिराज सूद, आदर्श सूद, हैप्पी, जयसिंहपुर मीडिया सहप्रभारी हरिदास सहित बहुत से कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही इस कार्यशाला में सुमित शर्मा जी जो प्रदेश सचिव हैं तथा पार्टी विस्तारक हैं कांगड़ा चंबा प्रवास पर हैं उन्होंने इस अभियान के लिए प्रशिक्षण पर मुख्य विषय अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा। उन्होंने पार्टी में अपनी रजि करवाने के लिए088000 02024 नंबर पर मिस्ड कॉल करने का आहवान भी किया।। 

मंडलाध्यक्ष ने इस सदस्यता अभियान को अपने मंडल में सुचारू रूप से चलाने के लिए एक टीम का भी चयन किया जिसमें मंडल के दोनों महामंत्री स्वरूप डोगरा तथा राजेश सुग्गा तथा आई टी सैल से आदर्श सूद ,‌राजीव राणा तथा खुद मंडलाध्यक्ष देवेंद्र राणा तथा पूर्व विधायक रविंद्र धीमान इस टीम के साथ मिलकर काम करेंगे और जल्दी ही लक्ष्य को हासिल करेंगे

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

10 दिन के भीतर दूसरी बार बढ़ी कीमतें, सीमेंट हुआ महंगा, प्रति बैग 10 रुपये