गोलवां के बार्ड 4 के एक घर में हुई चोरी,

 गोलवां के बार्ड 4 के एक घर में हुई चोरी,


फतेहपुर : बलजीत ठाकुर  /

पीतल के बर्तनों के साथ अन्य सामान भी चुराया

 राजा का तालाब (कांगड़ा); उपतहसील राजा का तालाब की ग्राम पँचायत गोलवां के बार्ड नम्बर 4 के निवासी विकास के घर में गुरुवार रात को चोरों ने चोरी को अंजाम दिया है।मिली जानकारी अनुसार उक्त घर के लोग दिल्ली रहते हैं। ऐसे में घर पर कोई भी नहीं था।इसी बात का फायदा उठाते हुए चोरों ने गुरुवार रात को घर में रखी लोहे की पेटी और एक लोहे के ही अन्य बॉक्स के तले को उखाड़कर सामान बिखेरकर रख दिया।इस विषय में जानकारी देते हुए प्रभावित परिवार के रिश्तेदार वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि उन्हें भी प्रभावित व्यक्ति के चचेरे भाई से चोरी की जानकारी मिली।

 उन्होंने जिसकी सूचना ग्राम पँचायत प्रधान व पुलिस को दी । जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है ।वहीं पड़ोसियों ने बताया चोरी होने की जानकारी घर के लोगों को भी फोन पर दे दी गई है। फोन के माध्यम से पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि घर पर स्वर्ण धातु से बनी कोई चीज नहीं रखी गई थी। जबकि नगदी भी नहीं थी। उन्होंने बताया कि फोन से जैसी जानकारी मिली है।उससे लगता है कि चोरों ने पीतल के बर्तन और दूसरा अन्य कोई सामान उठाया हो।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी

मतदान और मतगणना के लिए प्रबंध एवं व्यवस्थाओं बारे समीक्षा बैठक आयोजित

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भोल खास के वार्ड नं दो मैं दिनदहाड़े चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है !

उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन जारी करने से पहले होगी फिजिकल वेरिफिकेशन - उपायुक्त