राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में आर.डी. खोसला विद्यालय में खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया।

 राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में आर.डी. खोसला विद्यालय में खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया।


बटाला ( संजीव नैयर, अविनाश शर्मा) आर.डी. खोसला डी.ए.वी. मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बटाला में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेलों के प्रति छात्रों का उत्साह बढ़ाने के लिए जोनल, जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को विद्यालय की प्रबंधक कमेटी द्वारा पुरस्कृत किया गया। प्रतिवर्ष 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है जो कि हॉकी के जादूगर के नाम से प्रसिद्ध दिग्गज और महानतम खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी का जन्म दिवस है जिन्होंने ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया। उनके प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए उनके जन्म दिवस को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।विद्यालय के चेयरमैन श्री अरविंद खोसला, प्रेसिडेंट श्री अजय खोसला और प्रधानाचार्या डॉक्टर बिंदु भल्ला ने राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में छात्रों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि इस दिवस को मनाने का उद्देश्य खेलों के महत्व और दैनिक जीवन में शारीरिक रूप से सक्रिय रहने के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है। छात्रों को अनुशासन, दृढ़ता, खेल-भावना, टीमवर्क और बड़े पैमाने पर खेलों को अपनाने और इसे अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। जिससे छात्रों का शारीरिक और मानसिक विकास हो सके और वे स्वस्थ रहें।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी