चमेरा डैम-3 से 1 सितंबर रात्रि 11 बजे से 2 सितंबर को सांय 6 बजे तक छोड़ा जाएगा पानी

 चमेरा डैम-3 से 1 सितंबर रात्रि 11 बजे से 2 सितंबर को सांय 6 बजे तक छोड़ा जाएगा पानी। 





( चम्बा : जितेन्द्र खन्ना ) 

चम्बा : खड़ा मुख स्थित चमेरा-3 बांध से 1 सितंबर को रात्रि 11:00 से 2 सितंबर को सांय 6 बजे तक पानी का छोड़ा जाना प्रस्तावित है जो कि बांध के जलाशय में होने वाले अतिरिक्त प्रवाह पर निर्भर होगा। यह जानकारी चमेरा-3 पावर स्टेशन के प्रमुख अनिल कुमार द्वारा दी गई है। उन्होंने बताया कि सिल्ट फ्लशिंग के दौरान खड़ा मुख स्थित चमेरा-3 के डैम के दरवाजे खोलकर पानी धीरे-धीरे छोड़ा जाएगा जब तक नदी का फ्री फ्लो न आ जाए। इस दौरान चमेरा-3 के डैम के निचले स्तर पर रावी नदी में पानी बढ़ने की आशंका है। अनिल कुमार ने बताया कि इस दौरान खड़ा मुख स्थित चमेरा-3 डैम के निचले स्तर पर रह रहे रिहायशी इलाकों के लोगों की सुरक्षा की दृष्टिगत पानी छोड़ने से पूर्व सायरन/हूटर बजाने के अलावा संबंधित क्षेत्र में गाड़ी के द्वारा प्रचार भी किया जाएगा। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र में ग्राम पंचायत प्रधानों को व्हाट्सएप एवं एसएमएस के माध्यम से भी सूचित किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

बाबा राजा राम मंदिर रैहन में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन