भारतीय मजदूर संघ इकाई फतेहपुर ने भेरता स्थित नलकूप पर पौधारोपण कर पर्यावरण दिवस मनाया

बुधवार को भारतीय मजदूर संघ इकाई फतेहपुर ने भेरता स्थित नलकूप पर पौधारोपण कर पर्यावरण दिवस मनाया ।




( फतेहपुर : वलजीत ठाकुर )

फतेहपुर : इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ के प्रदेशाध्यक्ष मदन राणा बिशेष उपस्थित रहे । पौधारोपण उपरांत मीडिया से रूबरू होते हुए प्रदेशाध्यक्ष मदन राणा ने कहा आज ही के दिन 1317 इस्वी में राजस्थान के जोधपुर के राजा ने पेड़ों को काटने का अभियान शुरू किया था । जिसे रोकने के लिए स्थानीय अमृता देवी ने अपने परिवार संघ पेड़ों को कटने से बचाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी । वही उसी दौरान 363 लोगों ने भी पेड़ो को कटने से बचाने के लिए अपनी जान दी थी । उनकी कुर्बानी को मद्देनजर रखते हुए भारतीय मजदूर संघ हर वर्ष 28 अगस्त को अमृता देवी व अन्य लोगों की याद में पर्यावरण दिवस मनाता आया है जोकि आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने  लोगों से भी अपील की है कि वह भी कम से कम एक - एक पौधा जरूर लगाएं । ताकि पर्यावरण सुरक्षित रह पाए । इस मौके पर इकाई अध्यक्ष कृष्ण गोपाल ,आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ प्रदेश उपाध्यक्ष शोभा डडवाल ,ब्लॉक अध्यक्ष इंदु बाला ,महामंत्री कमलेश कुमारी ,पँचायत चौकीदार संघ प्रदेशाध्यक्ष तरसेम सिंह ,सिलाई अध्यापिका संघ प्रधान रीना देवी ,मिड डे मील कर्मचारी महासंघ प्रधान पवन कुमार ,ब्लॉक राजा का तालाब प्रधान तिलक राज ,आशा कार्यकर्ता महासंघ प्रधान सुषमा देवी सहित दर्जनों भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

पंजाब में हड़ताल के चलते एचआरटीसी के 22 बस रूट हुए प्रभावित