कैहरियां निवासी सेवानिवृत्त हवलदार रणजीत सिंह का 93 वर्ष की आयु में हुआ निधन,आर्मी से आए हुए अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

कैहरियां निवासी सेवानिवृत्त हवलदार रणजीत सिंह का 93 वर्ष की आयु में हुआ निधन,आर्मी से आए हुए अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि 

(ज्वाली: राजेश कतनौरिया) ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कैहरियां के वार्ड नंबर एक निवासी सेवानिवृत्त हवलदार रणजीत सिंह का 93 वर्ष की आयु में निधन हुआ । अपनी जीवन यात्रा पूरी करके इस संसार को छोड़कर चले गए।


हवलदार रणजीत सिंह भारतीय सेना की 8 डोगरा यूनिट से संबंध रखते थे। वर्ष 1978 में सेवा निवृत्त हुए थे। दिवंगत सैनिक के बेटे भगवान सिंह व गंधर्व सिंह ने बताया कि उनके पिता अनुशासित जीवन जीते थे और भगवान शिव के भक्त थे और उम्र व बीमारी के कारण इस संसार को छोड़कर चले गए।

अंतिम संस्कार के दौरान दिवंगत हवलदार रणजीत सिंह को सैन्य सम्मान के साथ स्टेशन हैड क्वार्टर धर्मशाला से आर्मी से आए हुए अधिकारियों ने श्रद्धांजलि देते हुए शोक स्वरूप ₹10,000 का चेक भी भेंट किया गया। इसी के साथ एक्स सर्विसमेन भी उपस्थित रहे।आपको बता दें कि दिवंगत हवलदार रणजीत सिंह ने 1962,1965 और 1971 की भी लड़ाई में अपने जौहर दिखाकर दुश्मन के दांत खट्टे किए। उनके पुत्र ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग