कांगड़ा वैली रेल ट्रेनों की बहाली नियंत्रक रेल सेफ्टी की रिपोर्ट के वाद शुरू महाप्रबंधक अशोक वर्मा

 कांगड़ा वैली रेल ट्रेनों की बहाली नियंत्रक रेल सेफ्टी की रिपोर्ट के वाद शुरू महाप्रबंधक अशोक वर्मा 


नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर प्रदेश मे भारत जोड़ो अभियान एवं लोकतांत्रिक राष्ट्र निर्माण अभियान की राष्ट्रीय कोर कमेटी के राष्ट्रीय सदस्य पीसी विश्वकर्मा ने आज एक प्रेस विज्ञाप्ति मे वताया कि कांगड़ा घाटी के रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों की बहाली में हो रही देरी पर जनता में पनप रहे आक्रोश और गुस्से को लेकर महाप्रबंधक नॉर्दर्न रेलवे दिल्ली को फोन पर अवगत करवाया जा चूका हैlविश्वकर्मा ने अशोक कुमार वर्मा से जन निराशा की वात कर पूछा कि जनता को स्पष्ट बताइए कि जनाव आखिर विलंब क्यों हो रहा है क्योंकि जनता में कई तरह के संदेह पनप रहे हैं।इस पर महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने पीसी विश्वकर्मा को बताया कि ट्रेनों की बहाली नियंत्रक रेल सेफ्टी की रिपोर्ट के वाद ही की जायेगी lमहाप्रबंधक ने यह भी बताया कि उन्होंने मौके पर आंकलन करने के वाद कंट्रोलर रेलवे सेफ्टी को पत्र भेज दिया हैl इस मामले मे नियंत्रक जव चाहें निरीक्षण जांच की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। इसके वाद महाप्रबंधक ने बताया कि क्योंकि कंट्रोलर रेलवे सेफ्टी विभाग एक स्वायत्त और स्वतंत्र ऑथोरिटी है उसे वह भी निर्देशित नहीं कर सकते।जैसे ही नियंत्रक रेल सेफ्टी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो ट्रेनें चला दी जाएंगी।पीसी विश्वकर्मा ने बताया कि उन्हें भरोसा दिया कि अब कुछ ही दिनों की बात है ट्रेन यातायात खुल जाएगा क्योंकि महाप्रबंधक इस समस्या को गंभीरता से ले रहे हैं।यदि अधिक देर हुई तो वे फिर संघर्ष धरना प्रदर्शन करेंगे और प्रधानमंत्री कार्यालय मे जाकर फिर से विरोध दर्ज करेंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में

एन.के.एस.डी. सनातन धर्म स्कूल, मोहरला अंतरविद्यालयी कविता वाचन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर