वन माफिया ने पहले वन में जाने के लिए जे सी वी से रास्ता बनाया फिर किया जमकर पेड़ोंका सफाया

 वन माफिया ने पहले वन में जाने के लिए जे सी वी से रास्ता बनाया फिर किया जमकर पेड़ोंका सफाया


 नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर प्रदेश मे अभी तक का अक्सर वन काटुओ द्वारा मलकियत भूमि के साथ लगते जंगलों व सरकारी भूमि से खैर में अन्य किस्म के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाई जाती थी लेकिन अब वे घने जंगल के बीच जाकर पेड़ों का सफाया कर रहे हैं ऐसा ही एक संसनीखेज मामला हिमाचल प्रदेश की नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत थोड़ा व भलूण पंचायतों में देखने को मिला l खैर के भारी संख्या में पेड़ों को काटा गया है l विभाग को इसकी भनक भी नहीं लगीl इस मामले संबंधित क्षेत्र के निवासी चौहान रणवीर मीनू बिल्लूदीन के अनुसार वन माफिया द्वारा घने जंगल में जाने के लिए मशीन की सहायता से वकायदा रास्ता बनाया गया और सैकड़ो पेड़ काटे जिनमे मुख्य तौर पर मोटे लपेट व आकार वाले खैर के पेड़ में भी शामिल थे l बता दे कि इसी सप्ताह भलूण पंचायत में क्यारियां नामक स्थान पर वन काटूओ ने कश्मीर की लेबर जिनकी संख्या 40 बताई जाती है. की सहायता से खैर के वृक्षों का कथित कटान किया था l इसकी जानकारी भी नूरपुर स्थित वनमंडलाधिकारी को दी गई थी जिन्होंने इस कटान की जांच का भरोसा दिया था l इस तरह की अनेकों चर्चाएं क्षेत्र में जनता की जुबान पर चर्चित हैं कि आखिरकार क्षेत्र का वन माफिया पर कैसे अंकुश लगाएगी विभाग? इस मामले में नूरपुर वनमंडल अधिकारी ( डी एफ ओ) संदीप कोहली का कहना है कि इस मामले की छानबीन के लिए जांच का कार्य आरम्भ कर दिया गया है l जांच की रिपोर्ट आने के बाद वन विभाग अगली कार्यवाही करेगा अगर इसमें विभाग का कोई भी कर्मचारी दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ सबूत मिलने पर जनहित मे कार्यवाही की जायेगी l 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी