नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया

 नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया


 नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर भारत एक लोकतांत्रिक देश है l हर एक जनप्रतिनिधि की हर पांच वर्ष में होने वाले चुनाव में मुख्य भूमिका रहती है। निस्वार्थ भाव लेकर शत- प्रतिशत मतदान करना देश के हर नागरिक का परम कर्त्तव्य हैl इस विषय को लेकर नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी पोलिंग बूथ पर 'राष्ट्रीय मतदाता दिवस' को लेकर कार्यक्रम आयोजित करवाए गए। संबंधित अधिकारी, उपमंडल अधिकारी (नागरिक) अरुण शर्मा के मार्गदर्शन में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन भी करवाया गया और भविष्य के मतदाता, स्कूली विद्यार्थियों सहित विभिन्न पंचायतों के मतदाताओं को निष्पक्ष व निर्भीक मतदान करने हेतु शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम के अंतर्गत चुनाव आयोग के निर्देशानुसार क्षेत्र के सभी बी एल ओ पर्यवेक्षक व बूथ लेवल अधिकारियों ने अपने- अपने मतदान केंद्रों में जाकर जनमानस को पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया व मतदाता अधिकार व कर्त्तव्य के संबंध में जानकारी भी प्रदान की। इस अवसर पर नूरपुर क्षेत्र की विभिन्न पाठशाला के प्रधानाचार्य, स्टाफ के सदस्यों और विशेषकर भविष्य के युवा मतदाता-वर्ग ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर