बसंत पंचमी के दिन बन रहे शुभ योग, जानें राशिफल
बसंत पंचमी के दिन बन रहे शुभ योग, जानें राशिफल
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बसंत पंचमी के दिन बन रहे शुभ योग कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।
या कुन्देन्दु तुषारहार धवला, या शुभ्रवस्त्रावृता।
या वीणावरदण्डमण्डितकरा, या श्वेतपद्मासना॥
या ब्रह्माच्युत शंकरप्रभृतिभिर्देवैः सदा वन्दिता।
सा मां पातु सरस्वती भगवती निःशेषजाड्यापहा॥
मेष: आज का दिन महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में व्यतीत होगा। परिवार में सौहार्द बना रहेगा और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। धन लाभ के योग हैं और किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह से उलझी समस्या सुलझ सकती है।
वृष:आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। किसी रिश्तेदार से रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। मीडिया और प्राइवेट सेक्टर से जुड़े लोगों को लाभ होगा। इंजीनियरिंग छात्रों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं।
मिथुन:व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं और क्लाइंट्स के साथ संबंध मजबूत होंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। संतान से खुशखबरी मिल सकती है।
कर्क: दिन मिला-जुला रहेगा। छात्रों को मेहनत का फल मिलेगा। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है।
सिंह: आज का दिन लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और नौकरी में सकारात्मक बदलाव के संकेत हैं। पुराने कर्ज से राहत मिल सकती है।
कन्या: सामाजिक कार्यों से मान-सम्मान बढ़ेगा। फैशन और क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा।
तुला: आय में वृद्धि होगी, लेकिन खान-पान का ध्यान रखें। छात्रों के लिए दिन अनुकूल है। भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें।
वृश्चिक: पराक्रम बढ़ेगा और दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। कानूनी मामलों में राहत के योग हैं।
धनु: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में तालमेल अच्छा रहेगा। क्लाइंट मीटिंग से लाभ हो सकता है और संतान से शुभ समाचार मिल सकता है।
मकर: दिन अच्छा रहेगा। गलतफहमियां दूर होंगी और आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। व्यापार में लाभ और माता-पिता का सहयोग मिलेगा।
कुंभ: बड़ों की सलाह लाभकारी रहेगी। लेखन और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए शुभ समय है। व्यापार विस्तार के योग बन रहे हैं।
मीन: आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। नए आय स्रोत बन सकते हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और बच्चों की उपलब्धियों से गर्व महसूस होगा।


कोई टिप्पणी नहीं