स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता पर बोझ डालने का प्रयास स्वीकार नहीं : विधायक इंद्र सिंह गांधी

 स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता पर बोझ डालने का प्रयास स्वीकार नहीं : विधायक इंद्र सिंह गांधी


नेरचौक : अजय सूर्या /

 बल्ह विधानसभा क्षेत्र के रिगड़ पंचायत के प्रधान श्री केदार नाथ जी एवं स्थानीय जनता ने स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में विधायक इंद्र सिंह गांधी को ज्ञापन सौंपा। जनता ने स्मार्ट मीटर को लेकर अपनी आशंकाएं व्यक्त करते हुए इसे आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बताया।

इस अवसर पर विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि यह केवल मीटर का मामला नहीं, बल्कि जनता के अधिकारों और विश्वास का प्रश्न है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता पर किसी भी प्रकार का अनुचित बोझ डालने का प्रयास स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विधायक गांधी ने कहा कि वे बल्ह विधानसभा क्षेत्र की जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं और जनहित के मुद्दों पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने स्मार्ट मीटर को लेकर लिया गया निर्णय वापस नहीं लिया, तो वे जनता की आवाज़ बनकर सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।

स्थानीय लोगों ने विधायक के समर्थन का स्वागत करते हुए आशा जताई कि जनता के हितों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग