649 वीं जयंती के उपलक्ष पर नूरपुर क्षेत्र में गुरदास शोभा यात्रा का आयोजन आज संपन्न हुआ

 649 वीं जयंती के उपलक्ष पर नूरपुर क्षेत्र में  गुरदास शोभा यात्रा का आयोजन आज संपन्न हुआ 


 नूरपुर : विनय महाजन /

  नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में  गुरु रविदास की 649वीं जयंती के उपलक्ष्य में आज एक आयोजित शोभायात्रा के कार्यक्रम में विधायक नूरपुर रणबीर सिंह निक्का ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं तथा गुरु रविदास  के विचारों को आत्मसात करने का संदेश दिया।इस अवसर पर  गुरु रविदास महासभा इकाई नूरपुर द्वारा गहीं लगोड़ से लेकर गुज्जर का तालाब तक एक विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया जिसमें बैंड बाजे, ढ़ोल लगाड़ों और सैकड़ों वाहनों के काफिले से सुसज्जित रविदास समाज के हजारों लोगों ने भाग लिया और गुज्जर का तालाब में इस शोभायात्रा का समापन हुआl यात्रा में गुरु रविदास जी के जीवन को चरितार्थ करती हुई अनेक झंकियों का भी मंचन भी देखने को मिलाl यह कार्यक्रम सभा के सभी सदस्यों के माध्यम से आयोजित किया गया l गुज्जर का तालाब में हुए इस समापन समारोह में इंदौरा के विधायक मलेन्द्र राजन बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए उन्होंने सर्व समाज को  गुरु रविदास  बताये मार्ग पर चलने काआह्वाहन कियाl नशे जैसी कुरीति से युवा वर्ग को दूर रहने का संदेश भी दियाl इस मोके पर उपस्थित समाज को सम्बोधित करते हुए  गुरदीप गिरी  महाराज और संत  लवप्रीत सिंह ने गुरु की वाणी से समूह संगत को निहाल कियाl इस अवसर नूरपुर के एस डी एम अरुण शर्मा, तहसीलदार राधिका सैनी, इको टूरिज्म के निदेशक विक्रम पठानियाँ, सन्देश ड़ड़वाल, सुदर्शन शर्मा सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

CCTV कैमरे में कैद हुई हादसे की पूरी घटना, स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया निजी अस्पताल

तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पालमपुर में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर का शुभारंभ

छातडु पंचायत में विकास कार्यों और अव्यवस्थाओं पर घमासान, ग्रामीणों ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

नशे के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की कार्रवाई गत दिन 7.12 ग्राम चिट्टा बरामद तथा दो आरोपी गिरफ्तार

प्रदेश सरकार की नाकामियों को उजागर करने के लिए जगदेव ठाकुर के आवास पर बनी रणनीति