कांग्रेस मनरेगा के नाम पर ढोंग पीट कर लोगों को फिर गुमराह करने की कोशिश कर रही है - राजेश राणु।

कांग्रेस मनरेगा के नाम पर ढोंग पीट कर लोगों को फिर गुमराह करने की कोशिश कर रही है - राजेश राणु।

विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) को बताया ग्रामीण सशक्तिकरण की नई क्रांति -राजेश राणु।


              पालमपुर भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री राजेश राणु ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रारंभ किया गया विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) – V.B.-G RAM G ग्रामीण भारत के सर्वांगीण विकास की दिशा में ऐतिहासिक पहल है। यह मिशन गांवों को आत्मनिर्भर बनाने, स्थायी रोजगार सृजन करने और वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगा।

                उन्होंने कहा कि इसके विपरीत कांग्रेस पार्टी लोगों को गुमराह करके केंद्र सरकार के खिलाफ एक नरेटिव बनाने का असफल प्रयास कर रही है, सच्चाई तो यह है कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस बिल को ढंग से पड़ा ही नहीं और पार्टी की मानसिकता के अनुसार भगवान राम का नाम इस योजना में कैसे आ गया इसका विरोध करने के लिए हो हल्ला कर रहे हैं।

                 राणु ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सोच रही है जैसे 2022 में उनकी झूठी ग्रंटियों पर विश्वास करके इन्होंने सरकार बना ली थी और आज भी वैसा ही झूठ फैला कर लोग इन पर विश्वास कर लेंगे, तो मैं कहना चाहता हूं कि यह कांग्रेस की बहुत बड़ी भूल है आज प्रदेश का बच्चा-बच्चा इस बात को जान गया है, इसका अंजाम यह होगा कि 2027 में हिमाचल में कांग्रेस हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगी।

                  राजेश राणु ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्र सरकार की योजनाएं अब केवल सहायता तक सीमित नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता की ओर ले जाने वाली बन चुकी हैं, VB-G RAM G मिशन इसी सोच का सशक्त उदाहरण है, जिसका उद्देश्य हर ग्रामीण परिवार को स्थायी आय का स्रोत उपलब्ध कराना है।

                उन्होंने बताया कि इस मिशन के अंतर्गत 125 दिनों तक वेतन भोगी रोजगार की गारंटी, 7 दिन के भीतर मजदूरी भुगतान, देरी पर मुआवजा, पंचायत आधारित योजना करण, कृषि सृजन में विशेष प्राथमिकता, कौशल विकास, स्वरोजगार, उद्यमिता तथा महिला स्व-सहायता समूहों को सशक्त करने जैसे प्रावधान शामिल हैं।

                   राजेश राणु ने कहा कि पहले की सरकारों के समय मनरेगा जैसी योजनाओं में मुख्य रूप से मजदूरी आधारित अस्थायी रोजगार दिया जाता था, जबकि VB -G RAM G मिशन का लक्ष्य स्थायी आजीविका, स्थायी आय और स्थायी विकास सुनिश्चित करना है।

          उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीति “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” पर आधारित है। यह मिशन किसानों, महिलाओं, युवाओं, गरीबों और वंचित वर्गों को केंद्र में रखकर बनाया गया है।

                   राजेश राणु ने कहा कि इस मिशन से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, युवाओं का पलायन रुकेगा और गांवों में ही सम्मानजनक आजीविका के अवसर सृजित होंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग