पुलिस महा निरीक्षक (उत्तरी रेंज) का आज सौम्या साम्बशिवन का पंजाब सीमा से सटे कांगड़ा जिला के निचले क्षेत्र का एकदिवसीय दौरा

 पुलिस महा निरीक्षक (उत्तरी रेंज) का आज सौम्या साम्बशिवन का पंजाब सीमा से सटे कांगड़ा जिला के निचले क्षेत्र का एकदिवसीय दौरा


नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर पुलिस उप-महानिरीक्षक (उत्तरी रेंज)  सौम्या साम्बशिवन आईपीएस द्वारा आज कांगड़ा जिला के निचले क्षेत्र इन्दौरा और फतेहपुर पुलिस थानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पंजाब सीमा पर स्थित सुरक्षा नाकों की समीक्षा के साथ-साथ क्षेत्र की कानून-व्यवस्था का जायजा लिया गया। इसके अतिरिक्त, विभागीय प्राथमिकताओं और पुलिस कल्याण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए। कांगड़ा जिला का सबसे संवेदनशील इंदौरा व फतेहपुर और डमटाल थाने इन क्षेत्रों में अधिक संवेदनशील जाने जाते हैंl उन्होंने समीक्षा के दौरान हिमाचल सरकार के नशे के खिलाफ अभियान को धरातल पर लाने के लिए भी निर्देश दिए हैं जनता के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाए जो सरकार की प्राथमिकता हैl पंजाब हिमाचल सीमा से सटा इंदौरा और फतेहपुर क्षेत्र को सुरक्षा के नजरिए से भी पेनी नजर रखने के निर्देश दिए हैं l उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान तुरंत किया जाए अपराधों पर नकेल पाने के लिए पुलिस को जनता के साथ संपर्क बनाए रखना चाहिएl उन्होंने पुलिस विभाग की समस्या को भी जाना और आश्वासन दिया कि इन समस्याओं पर गौर किया जाएगा l पुलिस उप-महानिरीक्षक (उत्तरी रेंज) सौम्या साम्बशिवन आईपीएस द्वारा आज कांगड़ा जिला के पुलिस जिला पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत उन्होंने सुरक्षा के नजरिये से भी पंजाब और जम्मू कश्मीर राज्यों से सटा हिमाचल के इस क्षेत्र पर विभाग को पेनी नजर अपराधों के नजरिए से रखनी होगीl इस मौके पर जिला पुलिस नूरपुर अधीक्षक के कुलभूषण वर्मा सहित धर्मशाला रेंज के अधिकारी मौजूद थेl

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

CCTV कैमरे में कैद हुई हादसे की पूरी घटना, स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया निजी अस्पताल

तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पालमपुर में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर का शुभारंभ

छातडु पंचायत में विकास कार्यों और अव्यवस्थाओं पर घमासान, ग्रामीणों ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

नशे के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की कार्रवाई गत दिन 7.12 ग्राम चिट्टा बरामद तथा दो आरोपी गिरफ्तार

प्रदेश सरकार की नाकामियों को उजागर करने के लिए जगदेव ठाकुर के आवास पर बनी रणनीति