नूरपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस समारोह

 नूरपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस समारोह


नूरपुर : विनय महाजन /

नूरपुर उपमंडल स्तरीय 77वां गणतंत्र दिवस समारोह स्थानीय राजकीय आर्य डिग्री कॉलेज परिसर में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में उपमंडलाधिकारी अरुण शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा पुलिस, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड व होमगार्ड की टुकड़ियों द्वारा प्रस्तुत मार्च पास्ट की सलामी ली।

  इस अवसर पर एसडीएम अरुण शर्मा ने उपस्थित जनसमूह को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 26 जनवरी 1950 भारतीय लोकतंत्र का ऐतिहासिक दिन है, जब देश ने अपना संविधान लागू कर स्वयं को एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष एवं लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया।उन्होंने कहा कि संविधान हमें अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है। डॉ. भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में निर्मित संविधान आज भी देश की एकता और अखंडता का मजबूत आधार है। उन्होंने युवाओं से संविधान के मूल्यों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

 सांस्कृतिक कार्यक्रम बने आकर्षण का केंद्र

समारोह के दौरान विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों, हिमाचली नाटी, पंजाबी गिद्दा एवं देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा।समारोह के अंत में एसडीएम अरुण शर्मा द्वारा मार्च पास्ट एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में एसपी कुलभूषण वर्मा,डीएसपी चंद्रपाल, तहसीलदार राधिका सैनी,एसएचओ सुरिंदर धीमान,न्न स्कूलों के बच्चे अभिभावक तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

पंजाब में हड़ताल के चलते एचआरटीसी के 22 बस रूट हुए प्रभावित

विवाह की 14वीं वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं सपना देवी धर्मपत्नी संजय कुमार को