हिमाचल के हवलदार मकसूदुद्दीन को सेना मेडल, नूरपुर क्षेत्र में खुशी की लहर

 हिमाचल के हवलदार मकसूदुद्दीन को सेना मेडल, नूरपुर क्षेत्र में खुशी की लहर


नूरपुर : विनय महाजन /

राष्ट्रपति  द्वारा आज शौर्य पुरस्कारो मे हिमाचल प्रदेश के हवलदार मकसूदुद्दीन सदवा ( नूरपुर) को वीरता एवं अदम्य साहस के लिए सेवा मंडल से अलंकृत किया गयाआज 

 नूरपुर प्रदेश के नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की सदवां पंचायत से संबंध रखने वाले हवलदार मकसूद दीन सुपुत्र सुखी दीन को वीरता एवं अदम्य साहस के लिए सेना मेडल से अलंकृत किया गया है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गणतंत्र भारत की महामहिम राष्ट्रपति  के द्वारा शौर्य पुरस्कारों की घोषणा की गईl जिसमें हवलदार मकसूद दीन हिमाचल प्रदेश का नाम भी सम्मिलित रहा। मकसूद दीन की शिक्षा स्थानीय पाठशाला राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सदवां में हुई। पढ़ाई के साथ-साथ सेना में भर्ती होने का जज़्बा पाले हुए मकसूद ने भारतीय सेना में भर्ती होकर देश- सेवा का अपना और अपने परिवार का सपना पूरा किया। नूरपुर क्षेत्र के बुद्धिजीवी वर्ग और सदवां पंचायत के प्रतिनिधियों ने सेना मेडल से अलंकृत हवलदार मकसूद और उनके परिवार के सभी सदस्यों को बधाई दी और कहा कि क्षेत्र के सभी युवाओं को इनसे प्रेरणा लेकर जीवन में आगे बढ़कर अपना लक्ष्य प्राप्त करना चाहिए।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर