संदेश

जम्मू कश्मीर लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

हिमाचल प्रदेश का दल "खेलो इंडिया शीतकालीन खेल 2025" में ओवरऑल रनर अप

चित्र
हिमाचल प्रदेश का दल "खेलो इंडिया शीतकालीन खेल 2025" में ओवरऑल रनर अप जम्मू कश्मीर(ब्यूरो):-  जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी कुमारी कविता ठाकुर ने बताया की केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में आयोजित खेलो इंडिया शीतकालीन खेल 2025 का आयोजन 9 मार्च से 12 मार्च तक गुलमर्ग जम्मू कश्मीर में किया गया इन खेलों में हिमाचल प्रदेश के दल ने भी भाग लिया और खेलो इंडिया शीतकालीन खेल 2025 में ओवरऑल रनर अप का स्थान हासिल किया है।  उन्होंने बताया कि यह हिमाचल प्रदेश के लिए अत्यंत उल्लेखनीय उपलब्धि है जिसमें हमारे खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की कड़ी मेहनत समर्पण और दृढ़ता प्रमाणित होती है।  उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के इस दल में स्की माउंटेनियरिंग में तेनजिन डोलमा स्वर्ण, तेनजिन डोलमा, साक्षी ठाकुर, सैजल ठाकुर, नताश मैहर स्वर्ण पदक, गर्वित ठाकुर, तेनज़िन बोध, सिद्धार्थ नेगी, साहिल ठाकुर ने कांस्य पदक जीते। स्कीइंग में योगेश कुमार, आंचल ठाकुर स्वर्ण पदक, तनुजा ठाकुर रजत, एल्विन कंवर, सुहानी ठाकुर और प्रोमिल ठाकुर ने कांस्य और स्नोबोर्डिंग में प्रीति ठाकुर स्वर्ण, प्रकृति ठाकुर रजत...

भारतीय सेना ने किया बरामद पुंछ सेक्टर में घर से 2 करोड़ से अधिक व 7 किलोग्राम नशीले पदार्थ बरामद किए

चित्र
  भारतीय सेना ने किया बरामद पुंछ सेक्टर में घर से 2 करोड़ से अधिक व 7 किलोग्राम नशीले पदार्थ बरामद किए  भारतीय सेना के जवानों ने पुंछ सेक्टर में एक मोहम्मद रफीक के घर से 2 करोड़ रुपये से अधिक की भारतीय और विदेशी मुद्रा और लगभग 7 किलोग्राम नशीले पदार्थ बरामद किए हैं: भारतीय सेना

बर्फबारी से श्रीनगर एयरपोर्ट,रेलवे व सड़क मार्ग हुए प्रभावित

चित्र
  बर्फबारी से श्रीनगर एयरपोर्ट,रेलवे व सड़क मार्ग हुए प्रभावित  थॉरिटी ने बताया है कि एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी केवल 200 मीटर है और लगातार बर्फबारी हो रही है. यहां सभी उड़ानें देरी से चल रही है. वहीं, बर्फबारी की वजह से कश्मीर यूनिवर्सिटी और क्लस्टर यूनिवर्सिटी ने आज होने वाली सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। तो वहीं रेल सेवा भी हुई प्रभावित कश्मीर के एक रेलवे अधिकारी ने बताया कि रेलवे लाइन पर से बर्फ हटने तक ट्रेन (बारामूला-बनिहाल) सेवा निलंबित रहेगी. बर्फ हटते ही रेलवे अपना परिचालन फिर से शुरू कर देगा. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, 'अगले 24 घंटों के दौरान कश्मीर संभाग में व्यापक बारिश-बर्फबारी और जम्मू संभाग में हल्की बारिश की संभावना है। तो अगर सड़को की बात करें तो श्रीनगर जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग भी हो रहा प्रभावित ,श्रीनगर के ट्रैफिक अधिकारी ने बताया है कि चंद्रकोट और बनिहाल के बीच कई जगहों पर पत्थर गिरने और मिट्टी धंसने की वजह से श्रीनगर जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है।

एलओसी के माछल सेक्टर में विंटर ट्रैक पर ऑपरेशनल टास्क में हमीरपुर के 23 वर्षीय अमित की हुई शहादत

चित्र
एलओसी के माछल सेक्टर में विंटर ट्रैक पर ऑपरेशनल टास्क में तीन जवानों की हुई शहादत,हमीरपुर के 23 वर्षीय अमित भी शामिल  हमीरपुर: विजय ठाकुर/ हमीरपुर के 23 वर्षीय सेना के जवान SEP Amit Sharma की जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में सड़क हादसे में हुई मौत,वर्तमान में वह जम्मू- कश्मीर के कुपवाड़ा में तैनात थे. बीते मंगलवार को वह एलओसी के माछल सेक्टर में विंटर ट्रैक पर ऑपरेशनल टास्क में दो अन्य जवानों sub parshotam Kumar, HAV Amrik के साथ संकरे रास्ते पर बर्फ टूट गई और तीनों गहरी खाई में जा गिरे, खाई में गिरने से तीन जवान शहीद हुए हैं. जिनमें तलासी खुर्द का अमित शर्मा भी शामिल है. बताया जा रहा है कि आज मृतक का शव पैतृक गांव पहुंच सकता है. इस बात की सूचना मिलते ही क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है. वहीं, ग्राम पंचायत धनेड़ की प्रधान कुंडला देवी बताया कि क्षेत्र के लिए यह बहुत दुखदाई समाचार है. जवान कुपवाड़ा में डोगरा रेजिमेंट में तैनात था. अभी तक शव पैतृक गांव में नहीं पहुंचा है। अमित शर्मा मात्र 18 साल की आयु में डोगरा रेजिमेंट में भर्ती हो गए थे,वर्ष 2018-19 में उन्होंने डोगरा रेजिमेंट ज्वाइन की थी ...

सभी हीरो वर्दी नहीं पहनते,बिना बर्दी के 40-45 लोगों की जान बचाई एक नायक

चित्र
सभी हीरो वर्दी नहीं पहनते,बिना बर्दी के 40-45 लोगों की जान बचाई एक नायक  1 जनवरी, 2023 की शाम को, ग्राम रक्षा समिति के एक सदस्य, 42 वर्षीय बाल कृष्ण जम्मू-कश्मीर के #डांगरी गाँव में अपने घर लौटे ही थे कि उन्होंने गोलियों की आवाज सुनी। उसे पता नहीं था कि आतंकवादी गांव में हत्या की होड़ में थे और कम से कम 4 घरों को निशाना बनाया था। इसमें चार लोगों की मौत हो गई थी और छह अन्य घायल हो गए थे।  बाल कृष्ण ने राइफल उठाई और बाहर चले गए। उसने 2 बंदूकधारियों को देखा। उन्होंने 24 साल बाद अपनी राइफल का इस्तेमाल किया, आतंकवादियों पर 2 राउंड फायरिंग की, जो घबरा गए और पास के जंगल में भाग गए। जैसे भगवान कृष्ण ने इलाके में 40-45 लोगों की जान बचाई थी, नहीं तो आतंकवादी उन्हें मार सकते थे।  शाबाश, बाल कृष्ण। आप एक नायक हो।

जम्मू कश्मीर में साल के पहले दिन ही आतंकी हमले में तीन नागरिकों की मौत, सात लोग घायल

चित्र
  जम्मू कश्मीर में साल के पहले ही दिन एक आतंकी हमले में तीन नागरिकों की मौत हो गई है और सात लोग घायल हो गए हैं। आर्मी सेना इलाके को घेर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ लोग एक कार में आए और लोगों पर गोलियां चला दीं। गोली मारने के बाद, वो कार में भाग गए। मौके पर मौजूद एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस द्वारा इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। इससे पहले एडीजी मुकेश सिंह ने बताया था कि घटना ऊपरी डांगरी गांव में हुई। गोलीबारी तीन घरों में हुई, जो एक-दूसरे से लगभग 50 मीटर की दूरी पर थे। दो नागरिकों की मौत हो गई है और चार अन्य घायल हो गए हैं। इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। राजौरी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. महमूद ने इस घटना को लेकर कहा- "राजौरी के डांगरी इलाके में फायरिंग की घटना में 3 लोगों की मौत हो गई और 7 अन्य घायल हो गए। घायलों का इलाज किया जा रहा है। पुलिस व जिला प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। घायलों के शरीर पर गोलियों के कई निशान पाए गए हैं।"दो मृतकों की पहतान सतीश और दीपक के रूप में हुई है।

बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए

चित्र
बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए जम्मू के सिधरा में सुरक्षा बलों के एक संयुक्त अभियान में तीन आतंकवादियों से पूछताछ की गई।  सुरक्षा बलों ने एक ट्रक की असामान्य गतिविधि देखी और उसका पीछा किया। ट्रक को जम्मू के सिदरा में रोका गया, जहां से चालक भागने में सफल रहा। ट्रक की तलाशी ली तो अंदर छिपे आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग की. सुरक्षा बलों ने भारी गोलाबारी का जवाब दिया।  जम्मू के सिधरा इलाके में मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए हैं।(Four terrorists were killed in the encounter ) 7 एके-47 राइफल, 3 पिस्टल समेत अन्य गोला-बारूद बरामद किया गया है. ट्रक मालिक की अभी पहचान नहीं हो पाई है, ट्रक जम्मू से श्रीनगर जा रहा था. अभी तलाश जारी है।

जम्मू टेंपो ट्रैवलर के अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने से 5 लोग हुए घायल

चित्र
 जम्मू टेंपो ट्रैवलर के अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने से 5 लोग हुए घायल सवार 14 यात्रियों में से 5 यात्रियों को सिर में चोटें लगी।दुर्घटना में घायल हुए यात्रियों की पहचान अशान अहमद(23) पुत्र अब्दुल गनी निवासी बारामुला, फैसल अहमद(24) पुत्र नजीर अहमद निवासी हंदवाड़ा, श्रीनगर, फैयाज अहमद(53) पुत्र मोहम्मद अफजल निवासी उरी बारामूला, एजाज अहमद(47) निवासी नूर बाग, श्रीनगर, अजहर अहमद (22) पुत्र शब्बीर अहमद निवासी बारामूला के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर उपरांत बनिहाल रेलवे स्टेशन से जम्मू की ओर आ रही एक टेंपो ट्रैवलर नंबर जेके12-8645 जैसे ही चंबलवास में पहुंची तो चालक द्वारा नियंत्रण खो देने से वह दुर्घटना का शिकार हो गई। तुरंत एसडीएच बनिहाल में स्थानांतरित किया गया. जहां पर सभी को प्राथमिक उपचार देने के उपरांत उन्हें जीएमसी अनंतनाग रेफर कर दिया गया।पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच प्रारंभ कर दी है।

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: