केलांग में शुरू हुआ 7 दिवसीय आइस हॉकी प्रशिक्षण शिविर
केलांग में शुरू हुआ 7 दिवसीय आइस हॉकी प्रशिक्षण शिविर केलांग:- जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में आइस हॉकी संघ लाहौल स्पीति एवं ग्राम पंचायत केलांग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सात दिवसीय आइस हॉकी प्रशिक्षण शिविर का उपायुक्त राहुल कुमार ने शुभारंभ किया । इस शिविर में विभिन्न आयु वर्ग के 50 के करीब बच्चे व युवा केलांग के सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में प्रशिक्षण में भाग ले रहे हैं। शुभारंभ अवसर पर उपायुक्त राहुल कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि ज़िला लाहौल स्पीति के लिए प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत शीतकालीन खेलों को बढ़ावा देने के लिए 4 करोड रुपए की धनराशि का प्रावधान किया गया है। इस धनराशि से जिला के बच्चों को विशेष कर युवाओं को शीतकालीन व साहसिक खेलों के प्रति प्रोत्साहित व प्रशिक्षित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन खेलों से जुड़े आधारभूत संरचनाओं तथा बेहतरीन स्तर का प्लेटफार्म प्रदान करने के लिए अटल बिहारी वाजपेई पर्वतारोहण प्रशिक्षण संस्थान केंद्र मनाली व उपकेंद्र जिस्पा के माध्यम से प्रशिक्षण व प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाएगी। ...