संदेश

शिमला हिमाचल प्रदेश लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

यूनिवर्सल कार्टन प्रणाली को लागू करने के मिले सुखद परिणाम, बागवानों को हुआ लाभ

चित्र
  यूनिवर्सल कार्टन प्रणाली को लागू करने के मिले सुखद परिणाम, बागवानों को हुआ लाभ यूनिवर्सल कार्टन में सिमित सेब भरने से दूसरे राज्यों में बेहतर गुणवत्ता में पहुंच रहा सेब सेब व्यापार से जुड़े प्रत्येक बागवान-कारोबारी को मिल रहा भरपूर लाभ हिमाचल में सेब की खेती वर्ष 1916 के आसपास शिमला से लगभग 80 किलोमीटर दूर कोटगढ़ में एक अमरीकी व्यक्ति सैमुअल स्टोक्स द्वारा शुरू की गयी। रॉयल सेब की खेती आज वर्तमान हिमाचल प्रदेश की आर्थिकी की रीढ़ बन चुकी है। ऐसा नहीं है कि इससे पूर्व हिमाचल में सेब नहीं होता था। इससे पहले कुल्लू के बंदरोल में 1870 में एक अंग्रेज अधिकारी कैप्टन आरसी ली ने यूरोप से पौधे मंगवाकर सेब का बगीचा लगवाया था लेकिन उस सेब की किस्म स्वाद और रंग के मामले में उतनी अच्छी गुणवत्ता वाली नहीं थी, जितना कि स्टोक्स द्वारा लगाया गया अमरीकी रॉयल किस्म का सेब ‘रॉयल’ जो अपने नाम के अनुरूप ही उच्च गुणवत्ता वाला सेब है। इस समय हिमाचल के सेब बाहुल क्षेत्र में रॉयल सेब के उत्पादन का हिस्सा लगभग 90 प्रतिशत है और सेब उत्पादन इस समय हिमाचल प्रदेश का बहुत बड़ा और अग्रणी उद्योग बन चुका है। 8...

वित्तीय संकट में निकल रही मित्रों के लिए मलाईदार पोस्टिंग : बिहारी

चित्र
  वित्तीय संकट में निकल रही मित्रों के लिए मलाईदार पोस्टिंग : बिहारी 6 संसदीय सचिव, 10 से अधिक कैबिनेट रैंक वाले दोस्त, 100 से ज्यादा चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, मेंबर, एजी और अनेकों मित्रों की एडजसमेंट इस सरकार की फिजूल खर्ची की ओर इशारा  शिमला, भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने कहा की एक तरफ कांग्रेस के कैप्टन और प्लेइंग इलेवन प्रदेश की कमज़ोर वित्तीय स्तिथि का रोना रोते है और दूसरी ओर उनके कैप्टन एक्स्ट्रा प्लेयर के लिए जगह बनाते है।  एक सरकारी नोटिफिकेशन में सरकार बोर्ड के अध्यक्ष का मानदेय 30 हज़ार से 1 लाख 30 हज़ार कर दिया यह सरकार का दो चेहरा चरित्र दिखाता है। एक जगह कांग्रेस के मुख्यमंत्री वेतन छोड़ने की बात करते और दूसरी ओर अपने एक और खास मित्र के लिए बड़ी हुई सैलरी वाली पोस्टिंग को उत्पन करना कांग्रेस के चरित्र को दर्शाता है।  उन्होंने कहा की 6 संसदीय सचिव, 10 से अधिक कैबिनेट रैंक वाले दोस्त, 100 से ज्यादा चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, मेंबर, एजी और अनेकों मित्रों की एडजसमेंट इस सरकार की फिजूल खर्ची की...

गोकुल बुटेल ने रक्तदान शिविर का किया शुभारम्भ, स्वयं भी किया रक्तदान।

चित्र
  गोकुल बुटेल ने रक्तदान शिविर का किया शुभारम्भ, स्वयं भी किया रक्तदान।   मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार ने अंग एवं ऊतक दान की शपथ ली शिमला : गायत्री गर्ग / मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार नवाचार, डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं शासन गोकुल बुटेल ने आज इनरव्हील क्लब शिमला द्वारा ऐतिहासिक रिज मैदान शिमला में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारम्भ किया।  इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस के अवसर पर इनरव्हील क्लब शिमला द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर एक महत्वपूर्ण पहल है। कारगिल युद्ध में प्रदेश के कई वीर जवानों ने अपने प्राणों की आहुति इस देश की माटी के लिए दी है। उन्होंने कहा कि आज इस अवसर पर हम उन सभी वीर जवानो को नमन करते है और याद करते है जिन्होंने अपने प्राण इस देश की रक्षा के लिए समर्पित किए है।   उन्होंने कहा कि रक्तदान कर हम जहाँ एक और किसी व्यक्ति की जान बचाते है वही अपनी आत्मा को भी संतुष्टि प्राप्त करते है। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। उन्होंने सभी से रक्तदान करने की अपील भी की। इस अवसर पर गोकुल बुटेल ने स्वयं भी रक्तदान किया। प्रधान सलाहकार ने इस ...

सभी बीडीओ बाल देखरेख संस्थान का करेंगे दौरा- डीसी

चित्र
  सभी बीडीओ बाल देखरेख संस्थान का करेंगे दौरा- डीसी जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन, उपायुक्त ने की अध्यक्षत  शिमला : गायत्री गर्ग / उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहाँ मिशन वात्सल्य के अंतर्गत जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने कहा कि जिला शिमला में सरकारी एवं गैर सरकारी 13 बाल देखरेख संस्थान मौजूद है जिसके 419 बच्चों की देखरेख की जा रही है। उपायुक्त ने जिला में कार्यरत सभी बाल देखरेख संस्था के प्रभारियों से सभी बच्चों की विस्तृत जानकारी हासिल की। सभी प्रभारियों ने जिला उपायुक्त को संस्थान में आ रही समस्याओं से अवगत करवाया। उपायुक्त ने सभी को आश्वस्त किया की सभी समस्याओं को जल्द से जल्द हल करने के प्रयास किये जायेंगे ताकि वहां रह रहे बच्चों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि हम सभी को समन्वय स्थापित कर कार्य करने की आवश्यकता है ताकि बच्चों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सके।   सभी बीडीओ बाल देखरेख संस्था का करेंगे दौरा उपायुक्त ने जिला के समस्त खंड विकास अधिकारियों को उनके ...

विद्यालय में भरे जाएंगे संगीत खलगएवं रसायन विज्ञान के खाली पद - विक्रमादित्य सिंह

चित्र
    विद्यालय में भरे जाएंगे संगीत  खलग एवं रसायन विज्ञान के खाली पद - विक्रमादित्य सिंह लोक निर्माण मंत्री ने किया अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ शिमला, लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खलग (जुब्बड़हट्टी) में आयोजित खंड स्तरीय अंडर-14 (कन्या) खेलकूद प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। खेलकूद प्रतियोगिता में 20 विद्यालय की लगभग 300 छात्राओं ने भाग लिया है। प्रतियोगिता का समापन 15 जुलाई को होगा । इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि खेल छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। इसी दृष्टि से सभी को खेलकूद गतिविधियों में हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यालय को हर दृष्टि से बेहतर बनाने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे ताकि आने वाले समय में भी ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन यहां हो सके। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि विद्यालय के खेल मैदान का विस्तार किया जायेगा ताकि यहां के छात्रों को खेल गतिविधियों के लिए अच्छा खेल मैदान उपलब्ध हो सके। उन्...

पटवारी और कानूनगो के मोबाइल नंबर होंगे सार्वजनिक - अनुपम कश्यप

चित्र
  पटवारी और कानूनगो के मोबाइल नंबर होंगे सार्वजनिक - अनुपम कश्यप   अपने स्टेशन से नदारद रहने पर होगी तुरंत कारवाई  मोबाईल फोन न सुनने पर जिलाधीश से सीधे कर सकते है शिकायत  24x7 उठाने होंगे जनता की फोन कॉल्स मानसून के चलते सूचना तंत्र को प्रभावी बनाने के लिए लिया फैसला  जिला में मानसून के चलते सूचना प्रणाली को मजबूती से स्थापित करने की दिशा में जिलाधीश अनुपम कश्यप ने सोमवार को सभी पटवारियों और कानूनगो के मोबाइल नंबर सार्वजनिक किये जा रहे है। जिलाधीश अनुपम कश्यप ने जानकारी देते हुए कहा कि मानसून ने प्रदेश में दस्तक दे दी है। ऐसे में जिला के भीतर सूचना प्रणाली प्रभावी तभी बनेगी जब संबंधित क्षेत्र में पटवारी, कानूनगो से तुरंत सही सूचना प्राप्त होगी। इसी कड़ी में जिले के सभी कानूनगो और पटवारियों के नंबर सार्वजनिक किए जायेंगे। ताकि लोग तुरंत सूचना दे सके। मानसून के चलते कई अप्रिय घटना होने के आसार रहते हैं। लोगों को जान,माल को नुकसान पहुंचाने वाली सूचनाएं सही समय पर न मिलने के कारण राहत कार्यों को अमलीजामा पहनाने में कई दिक्कतें पेश आती है। उन्होंने कहा ...

स्वास्थ्य मंत्री एवं शिक्षा मंत्री ने श्रीमद् भागवत कथा में शिरकत की

चित्र
  स्वास्थ्य मंत्री एवं शिक्षा मंत्री ने श्रीमद् भागवत कथा में शिरकत की शिमला : गायत्री गर्ग / स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल (डॉ) धनीराम शांडिल एवं शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज चैपाल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ननाहर पंचायत के गांव मलकौत (कलून) में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शिरकत की। उन्होंने लोगों के साथ पंडाल में बैठकर श्रीमद् भागवत कथा को सुना तथा शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। 8 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 06 जून, 2024 से 13 जून, 2024 तक चला, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने कथावाचक विश्व विख्यात भागवत भास्कर की उपाधि से अलंकृत कृष्ण चंद्र शास्त्री ठाकुर जी महाराज से श्री कृष्ण की विभिन्न लीलाओं का वर्णन सुना।    उन्होंने इस कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण एवं श्री राम के जीवन के विभिन्न प्रसंगों का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए एक सुंदर समाज का निर्माण करने के लिए लोगों को प्रेरित किया। कृष्ण चंद्र शास्त्री ठाकुर जी का यह 1547 वीं श्रीमद् भागवत कथा एवं श्री राम कथा थी। श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिवस रामल...

सामान्य पर्यवेक्षक की निगरानी में मतगणना कर्मियों की दूसरी रेंडमाइजेशन का आयोजन

चित्र
  सामान्य पर्यवेक्षक की निगरानी में मतगणना कर्मियों की दूसरी रेंडमाइजेशन का आयोजन शिमला : गायत्री गर्ग / लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत 4-शिमला (अ.जा.) संसदीय क्षेत्र के लिए तैनात सामान्य पर्यवेक्षक जंग बहादुर यादव की निगरानी में मतगणना कर्मियों की दूसरी रेंडमाइजेशन आज यहां उपायुक्त कार्यालय के एनआईसी कक्ष में की गई, जिसकी अध्यक्षता रिटर्निंग अधिकारी 4-शिमला (अ.जा.) संसदीय क्षेत्र एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम कश्यप ने की। उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव की मतगणना 04 जून 2024 को होगी जिसमें शिमला संसदीय क्षेत्र की मतगणना लगभग 800 कर्मचारियों द्वारा की जाएगी। दूसरी रेंडमाइजेशन में जिला शिमला के 304, जिला सोलन के 256 और जिला सिरमौर के 243 मतगणना कर्मियों की रेंडमाइजेशन की गई और मतगणना पार्टियों का गठन किया गया है जिन्हे काउंटिंग टेबल 4 जून को मतगणना शुरू होने से पूर्व आवंटित किए जायेंगे।   इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय यादव, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (प्रोटोकॉल) शिमला ज्योति राणा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी शिमला पंकज गुप्ता, तहसीलदार निर्वाचन शिमला राजेन्द्र शर्...

मुख्यमंत्री सुक्खू के आरोपों पर भाजपा की कड़ी प्रतिक्रिया, माफी की मांग : कर्ण नंदा

चित्र
 मुख्यमंत्री सुक्खू के आरोपों पर भाजपा की कड़ी प्रतिक्रिया, माफी की मांग : कर्ण नंदा शिमला : गायत्री गर्ग / भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने आज एक महत्वपूर्ण बयान जारी किया। उन्होंने बताया कि भाजपा हिमाचल प्रदेश का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व मंत्री आर डी कश्यप की अगुवाई में आज शिमला में चुनाव आयोग से मिला। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व रिटायर्ड आईएएस जे सी शर्मा और पूर्व मेयर कुसुम सदरेट भी शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग को एक मेमोरेंडम सौंपा, जिसमें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा प्रचार में लगाए गए आरोपों की कड़ी निंदा की गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दावा किया था कि 55 लाख रुपये पकड़े गए है, जो कि निराधार, गलत और तथ्यों से परे है। कर्ण नंदा ने अपने बयान में कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू राजनीतिक वातावरण को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें चुनाव में अपनी हार का आभास हो रहा है। भाजपा का मानना है कि मुख्यमंत्री का यह बयान केवल जनता का ध्यान भटकाने के लिए है। भाजपा ने चुनाव आयोग से मांग की है कि यदि 55 लाख रुपये की सामग्री का आरोप सही है, त...

गारंटी पर गारंटी पर अपनी ही नहीं कांग्रेस की गारंटी : राजीव बिंदल

चित्र
  गारंटी पर गारंटी पर अपनी ही नहीं कांग्रेस की गारंटी : राजीव बिंदल  शिमला : गायत्री गर्ग / 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के बड़े नेता हिमाचल प्रदेश आए और अनेक प्रकार की गारंटियां देकर जनता को भ्रमित किया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि अब डेढ़ साल बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू यह कह रहे हैं कि खजाना खाली है।हर चुनाव में कांग्रेस कौड़ी के भाव देती है गारंटी, बाद में खजाना खाली होने का रोना रोटी है अब दुबारा कांग्रेस के नेता फिर से नई-नई गारंटियां देने आ गए हैं। पहले 1500 रुपये की गारंटी दी थी, अब 1 लाख रुपये की गारंटी देने की बात कर रहे हैं। डॉ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक झूठी सरकार है और आज तक अपने ऐशो आराम के लिए उन्होंने 28,000 करोड़ का कर्ज ले लिया है उसके बावजूद भी प्रदेश की सड़कों की हालत खराब है और सभी विकास कार्य बंद पड़े हैं। कांग्रेस सरकार ने विश्वविद्यालय, स्कूल, कॉलेज और अस्पतालों पर तालाबंदी कर दी । डॉक्टरों का एनपीए बंद कर दिया गया है और उनकी भर्ती भी रोक दी गई है। 300यून...

रेहड़ी फड़ी तयबजारी यूनियन सम्बन्धित सीटू ने पुराना बस अड्डा शिमला पर जोरदार प्रदर्शन किया

चित्र
  रेहड़ी फड़ी तयबजारी यूनियन सम्बन्धित सीटू ने पुराना बस अड्डा शिमला पर जोरदार प्रदर्शन किया शिमला : गायत्री गर्ग /  रेहड़ी फड़ी तयबजारी यूनियन सम्बन्धित सीटू ने तहबजारियों को ओल्ड बस स्टैंड शिमला व आईजीएमसी लक्कड़ बाजार से उजाड़ने व एचआरटीसी प्रबन्धन की तानाशाही के खिलाफ एचआरटीसी प्रबन्ध निदेशक कार्यालय पुराना बस अड्डा शिमला पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में विजेंद्र मेहरा, बालक राम, विवेक, सुरेंद्र बिट्टू, दर्शन, देवराज, अशोक कुमार, जगदीश, प्रकाश, इंद्र, गौरी शंकर, राम शंकर, अनिल, नरेश, मौहम्मद सब्बू आलम, हेमा, श्याम लाल, गुरमीत, सुरेंद्र, महक सिंह, दर्शन, पवन, अमरजीत, शिवधनी, राम सिंह, सुखविंद्र सिंह, सूरजभान, मनोज, बॉबी, दिनेश, प्रभा, सरिता, सोनू, बिट्टू, संजय, सेठी, पप्पू, कमलेश व रामप्रकाश सहित सैकड़ों तहबजारी शामिल हुए।  प्रदर्शनकारी कई घण्टों तक प्रदर्शन में डटे रहे। प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा, तयबजारी यूनियन अध्यक्ष सुरेंद्र बिट्टू व उपाध्यक्ष शब्बू आलम ने कहा कि एचआरटीसी प्रबन्धन की तानाशाही व तहबाजारियों को उजाड़ने की मुहि...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: