संदेश

गुजरात लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मोबाइल फोन बना मौत की वजह, पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश

चित्र
मोबाइल फोन बना मौत की वजह, पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश गुजरात के महीसागर जिले के लुणावाड़ा तालुका के गरिया गांव से एक सनसनीखेज और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ अवैध संबंधों के चलते एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की निर्मम हत्या कर दी। इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने इसे बाहरी लोगों द्वारा की गई घटना का रूप देने की साजिश रची थी, लेकिन पुलिस की त्वरित और गहन जांच के आगे उनकी चालाकी ज्यादा समय तक टिक नहीं सकी और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि मृतक प्रवीणभाई नाथाभाई वणकर की पत्नी मनीषाबेन का कोलवण गांव निवासी हितेश पटेल के साथ पिछले तीन वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा था। इस अवैध रिश्ते के दौरान ही प्रेमी हितेश ने मनीषाबेन को एक मोबाइल फोन गिफ्ट किया था। कुछ समय पहले यह फोन प्रवीणभाई के हाथ लग गया, जिसके बाद से पति-पत्नी के बीच अक्सर कलह और विवाद होने लगा था। लगातार बढ़ते झगड़ों और विवाद से परेशान होकर इस प्रेमी जोड़े ने प्रवीणभाई को हमेशा के लिए अपने रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रची। पुलिस क...

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

चित्र
आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी सूरत: शहर के भेस्तान इलाके से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहाँ पारिवारिक कलह और आर्थिक तंगी से तंग आकर 37 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपने ही घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है। पूरी घटना क्या है? टीवी देखने की आदत पर विवाद: मृतक अरविंद प्रजापति का 7 साल का बेटा लगातार घर पर टीवी देखता रहता था। ज्यादा समय स्क्रीन के सामने बिताने पर उसकी मां ने उसे डांटा और टीवी बंद करने को कहा। गुस्से में तोड़ा टीवी: मां की डांट से नाराज होकर सात साल के बच्चे ने गुस्से में आकर घर में चल रहे टीवी को तोड़ दिया। नया टीवी खरीदने की जिद और कलह: टीवी टूटने के बाद बच्चे की मां ने अरविंद पर नया टीवी खरीद कर लाने का दबाव बनाया। घर की आर्थिक स्थिति और बेटे की हरकत को लेकर पति-पत्नी के बीच तीखी बहस हुई। खौफनाक कदम: एक तरफ बेटे के कारण हुए नुकसान और दूसरी तरफ नए टीवी की मांग को लेकर उपजे विवाद से अरविंद पूरी तरह टूट चुके थे। इसी निराशा और तनाव में उन्होंने घ...

अमेरिकी डॉलर दिलाने के नाम पर 25 लाख की ठगी, शातिर आरोपी सूरत से गिरफ्तार

चित्र
अमेरिकी डॉलर दिलाने के नाम पर 25 लाख की ठगी, शातिर आरोपी सूरत से गिरफ्तार नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने अमेरिकी डॉलर सस्ते दामों पर उपलब्ध कराने का लालच देकर एक व्यक्ति से करीब 25 लाख रुपये की ठगी करने वाले 32 वर्षीय एक शातिर आरोपी को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को अमेरिकी दूतावास और जेएलएल कंपनी के संपर्कों वाला बताकर लोगों को अपना शिकार बनाता था। इस तरह दिया वारदात को अंजाम नई दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सचिन शर्मा ने जानकारी दी कि 21 सितंबर को तिलक मार्ग थाने में वसंत पंचाल नामक व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता के मुताबिक, उसके संपर्क में एक व्यक्ति आया था जिसने अपना नाम 'चिराग पटेल' बताया था। आरोपी ने शिकायतकर्ता को कम दर पर अमेरिकी डॉलर उपलब्ध कराने और बाद में उन्हें ऊंचे दामों पर बदलकर भारी मुनाफा कमाने का झांसा दिया। इसके बाद दूतावास के किसी व्यक्ति से मिलवाने और नकदी को डॉलर में बदलने के बहाने उससे करीब 25 लाख रुपये नकद ले लिए गए। तकनीकी सर्विलांस से खुला राज घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी निगरानी और सीसीटी...

ट्रेन में बेटी को बचाने के चक्कर में गर्भवती मां की भी हुई मौत, भाई की शादी शामिल होने जा रही थी

चित्र
ट्रेन में बेटी को बचाने के चक्कर में गर्भवती मां की भी हुई मौत, भाई की शादी शामिल होने जा रही थी  राजस्थान : 13 नवंबर की दोपहर यादगिरी - नालवर रेलवे स्टेशन के बीच गांव के कुछ बच्चे पशु चराने गए थे. उन्होंने झाड़ियों में दो शव पड़े देखे. ग्रामीणों ने तत्काल जीआरपी को सूचना दी. पुलिस ने शव बरामद किए और पहचान के लिए वीडियो सोशल मीडिया पर डाले. वीडियो देखकर मांगीलाल ने शव की पहचान की. पुष्पा देवी 5 महीने की गर्भवती थीं. पोस्टमॉर्टम के दौरान उनके पेट से 5 महीने का भ्रूण भी निकाला गया. आपको बता दें कि राजस्थान के जालोर के बासड़ा-धनजी निवासी मांगीलाल देवासी 35 वर्षीय आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में मोबाइल एसेसरीज का होलसेल व रिटेल व्यापार करते हैं. 22 नवंबर को उनके साले की शादी है, जिसमें शामिल होने के लिए मांगीलाल ने पत्नी पुष्पा देवी 32 वर्षीय बेटे धर्मेंद्र 9 वर्षीय और बेटी रवीना 5 वर्षीय के साथ 9 नवंबर को ट्रेन पकड़ ली. मांगीलाल अपने परिवार के साथ ट्रेन संख्या 22690 से अनंतपुर से अहमदाबाद जा रहा था। रात करीब 11:30 बजे यादगिरी और नालवर  के बीच बेटी रवीना को बाथरूम जाना था. मां...

साली ने जीजा को शादी के लिए किया मना,जीजा ने साली और साले को मार डाला

चित्र
साली ने जीजा को शादी के लिए किया मना,जीजा ने साली और साले को मार डाला 'दीदी को धोखा नहीं दे सकती..' 'ना' सुनते ही जीजा ने किया मर्डर   गुजरात के सूरत में एक व्यक्ति का दिल अपनी साली पर आ गया था. वह उसे अश्लील मैसेज भेजा करता था. मगर साली के मन में उसके लिए कोई प्यार नहीं था. वह उसे बस अपना जीजा ही मानती थी. साली अपने भाई की शादी की शॉपिंग के लिए मां और भाई के साथ सूरत से प्रयागराज आई थी. 8 अक्टूबर के दिन जीजा ने अचानक सबके सामने माँग रखी और बोला, "मैं साली से शादी करना चाहता हूँ." यह सुनकर सभी सन्न रह गए. विवाद के बाद जीजा का माथा ऐसा ठनका (यानी गुस्सा इतना बढ़ा) कि उसने साली और साले को मार डाला. वहीं, सास को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया. पुलिस ने आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया।

गुजरात में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, NEET पास कर MBBS का सपना देखने वाली छात्रा की संदिग्ध मौत

चित्र
गुजरात में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, NEET पास कर MBBS का सपना देखने वाली छात्रा की संदिग्ध मौत गुजरात के बनासकांठा जिले से सामने आए एक दर्दनाक मामले ने ऑनर किलिंग की बहस को फिर से छेड़ दिया है। 18 वर्षीय चंद्रिका चौधरी, जिसने हाल ही में NEET परीक्षा पास कर MBBS में दाखिले का सपना देखा था, संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई। जानकारी के अनुसार, मौत से कुछ घंटे पहले चंद्रिका ने इंस्टाग्राम पर अपने प्रेमी हरेश चौधरी को मैसेज भेजा—"मुझे बचाओ"। हरेश के मुताबिक, उसने तुरंत संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। दोनों कुछ समय तक लिव-इन रिलेशनशिप में रह चुके थे, लेकिन परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। आरोप है कि चंद्रिका के पिता और चाचा उसकी मेडिकल पढ़ाई और प्रेम संबंध, दोनों को ‘इज्जत’ के खिलाफ मानते थे। हरेश ने घटना से दो दिन पहले गुजरात हाईकोर्ट में हैबियस कॉर्पस याचिका दायर की थी। उनका आरोप है कि चंद्रिका को नींद की गोलियां देकर गला दबाकर मारा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। हरेश व उसके परिजनों ने न्यायिक जांच और स्...

10वीं कक्षा की छात्रा ने स्कूल की चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जान दी

चित्र
10वीं कक्षा की छात्रा ने स्कूल की चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जान दी   ये दर्दनाक घटना स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है. पुलिस ने फुटेज को जांच के लिए भिजवाया है. यह घटना गुजरात के अहमदाबाद नवरंगपुरा इलाके में स्थित सोम ललित स्कूल की है. घटना उस समय हुई जब स्कूल में लंच ब्रेक चल रहा था. छात्रा के कूदने के बाद स्कूल में चीख पुकार मच गई. क्लास की छात्राएं रेलिंग की ओर दौड़ीं. टीचर भी बाहर आ गईं. लेकिन कोई कुछ समझ ही नहीं पा रहा था. छलांग लगाने के बाद छात्रा को गंभीर चोटें आईं, जिनमें सिर पर गहरी चोट और हाथ-पैर की हड्डियों में फ्रैक्चर शामिल थे. उसे तुरंत नजदीकी निधि अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे आईसीयू में भर्ती किया गया. बाद में परिजनों ने उसे थलतेज के एक अन्य अस्पताल में शिफ्ट किया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.पुलिस ने कहा- छात्रा के आत्महत्या करने की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है. हम घटना के बारे में और जानकारी जुटा रहे हैं. फिलहाल हमें किसी गड़बड़ी का संदेह नहीं है, फिर भी हम सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं. उसने यह कदम क्यों उठाया, इस पर अभी टिप्प...

गुजरात एटीएस द्वारा पकड़े गए चार आतंकी,बड़ी आंतकी घटना टली

चित्र
गुजरात एटीएस द्वारा पकड़े गए चार आतंकी,बड़ी आंतकी घटना टली  आतंकी साजिश का खुलासा करते हुए अल कायदा इन इंडियन सबकॉंटिनेंट (AQIS) से जुड़े मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है. इस कार्रवाई में कुल चार संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है. गुजरात एटीएस द्वारा पकड़े गए चारों आतंकियों को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है. एटीएस के मुताबिक, सभी आरोपियों की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच है और ये भारत में बड़े पैमाने पर आतंकी हमलों की साजिश रच रहे थे. एटीएस डीआईजी सुनील जोशी ने बताया कि फिलहाल मामले की गहराई से जांच की जा रही है और बहुत जल्द एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरे ऑपरेशन से जुड़ी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी. इस गिरफ्तारी को सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है, क्योंकि समय रहते एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया गया. गुजरात एटीएस और केंद्रीय एजेंसियां अब इनके नेटवर्क, फंडिंग, ट्रेनिंग और विदेशी संपर्कों की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हैं. आने वाले दिनों में इस मामले में और खुलासे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं.गुजरात एटीएस का कहना है कि इन आतंकियों को कुछ खास और...

एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने 24.827 किलोग्राम सोना बरामद किया

चित्र
एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने 24.827 किलोग्राम सोना बरामद किया  कस्टम विभाग ने यह कार्रवाई 20 जुलाई को उस वक्त की जब दुबई से एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-174 से दो संदिग्ध यात्री सूरत पहुंचे।कस्टम विभाग ने 28.1 किलोग्राम सोने का पेस्ट (जिसमें लगभग 24.827 किलोग्राम शुद्ध सोना था) बरामद किया जिसकी अनुमानित कीमत 25.57 करोड़ रुपये है। जांच के बाद दुबई से आए दोनों पति-पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों यात्रियों की कस्टम एक्ट, 1962 के तहत गिरफ्तारी हुई जिसके बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया। मामले की आगे जांच जारी है। कस्टम विभाग ने दोनों संदिग्ध यात्रियों (पति-पत्नी) की गतिविधियों पर पहले नजर रखा था, लेकिन सीआईएसएफ से मिली सूचना के आधार पर संदेह और भी ज्यादा गहरा गया जिसके बाद दोनों को पूछताछ के लिए रोका गया। जांच के दौरान जब दोनों की तलाशी ली गई तो 28.1 किलोग्राम सोने का पेस्ट बरामद हुआ जिसे उन लोगों ने कपड़ों, अंडरगारमेंट्स, बैग और जूतों में छिपाया था।

13 किलो सोने की चोरी, पुलिस ने 3 को लिया हिरासत में

चित्र
13 किलो सोने की चोरी, पुलिस ने 3 को लिया हिरासत में 13.34 करोड़ रुपये के सोने के गहने बरामद किए, 72 घंटे में इतनी बड़ी चोरी सुलझाना पुलिस की क्षमता का परिचायक माना जा रहा है। DCP भोईटे ने टीम की तत्परता की सराहना की और कहा कि, 'हम यह सुनिश्चित करेंगे कि न्याय हो और पीड़ित को पूरा नुकसान वापस मिले।' इस हाई-प्रोफाइल केस के खुलासे ने मुंबई में ज्वेलरी फर्म्स को भी सतर्क कर दिया है। मुंबई में बोरीवली पश्चिम के जेपी एक्सपोर्ट गोल्ड एंड डायमंड ज्वेलरी के कारखाने में हुई 13 किलो सोने की चोरी के मामले में MHB पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है।पुलिस ने गुजरात के जूनागढ़ से तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 13.34 करोड़ रुपये के सोने के गहने बरामद किए हैं। MHB पुलिस के मुताबिक, 19 साल के जिग्नेश कुछड़िया ने कंपनी में तीन महीने पहले बतौर कामगार काम शुरू किया था। मौका देखकर उसने 13 किलो सोने के गहने चुरा लिए और रिक्शा से नेशनल पार्क तक पहुंचा। वहां उसका दोस्त यश ओडेदरा (21) और पिता नाथाभाई कुछड़िया (40) थार गाड़ी में इंतजार कर रहे थे। तीनों वहां से गुजरात फरार हो गए। पुलिस उपायुक्...

विमान में कौन-कौन थे सवार, लिस्ट निकल कर आई सामने

चित्र
विमान में कौन-कौन थे सवार, लिस्ट निकल कर आई सामने  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू से बात की और अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना की घटना का जायजा लिया। मंत्री ने प्रधानमंत्री को बताया कि वे बचाव और राहत कार्यों की निगरानी के लिए अहमदाबाद जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने मंत्री को निर्देश दिया है कि वे सभी आवश्यक सहायता तत्काल उपलब्ध कराएं और स्थिति के बारे में नियमित रूप से अपडेट रहने को कहा है। सभी संबंधित एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और समन्वित प्रयास जारी हैं। PM मोदी ने लिया हादसे का जायजाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू से बात की और अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना की घटना का जायजा लिया। मंत्री ने प्रधानमंत्री को बताया कि वे बचाव और राहत कार्यों की निगरानी के लिए अहमदाबाद जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने मंत्री को निर्देश दिया है कि वे सभी आवश्यक सहायता तत्काल उपलब्ध कराएं और स्थिति के बारे में नियमित रूप से अपडेट रहने को कहा है। सभी संबंधित एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और समन्वित प्रयास जारी हैं। विमान में...

प्लेन क्रैश में जान गवाने वाले को ₹1 करोड़ की सहायता राशि ऐलान: टाटा ग्रुप

चित्र
प्लेन क्रैश में जान गवाने वाले को ₹1 करोड़ की सहायता राशि ऐलान: टाटा ग्रुप  टाटा ग्रुप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए एक पोस्ट में ऐलान किया है कि 'हम घायलों का मेडिकल खर्च भी उठाएंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें सारी जरूरी देखभाल और सहायता मिले। टाटा ग्रुप की ओर टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा है कि 'एयर इंडिया फ्लाइट 171 से जुड़ी दुखद घटना से हम बहुत दुखी हैं। इस समय हम जो दुख महसूस कर रहे हैं, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और जो घायल हुए हैं। चंद्रशेखरन नेकहा कि 'हम इस अकल्पनीय समय में प्रभावित परिवारों और समुदायों के साथ खड़े हैं। अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरने वाला एयर इंडिया बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान AI171 आज दोपहर उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 232 यात्री और 10 चालक दल के सदस्य सवार थे। विमान अपनी उड़ान के दौरान अधिकतम 174 नॉट (322 किमी/घंटा) की गति ही प्राप्त कर सका। रिपोर्ट्स ...

हमीरपुर में थल सेना के भूतपूर्व सैनिकों की भर्ती सिक्योरिटी गार्ड्स के लिए

चित्र
हमीरपुर में थल सेना के भूतपूर्व सैनिकों की भर्ती सिक्योरिटी गार्ड्स के लिए  जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के उपनिदेशक स्क्वाड्रन लीडर मनोज राणा ने बताया कि इस भर्ती में 48 वर्ष तक की आयु के दसवीं पास इनफेंटरी के जनरल डयूटी वर्ग के भूतपूर्व सैनिक भाग ले सकते हैं। चयनित भूतपूर्व सैनिकों को 41,339 रुपये मासिक वेतन और अन्य सुविधाएं मिलेंगी। लगभग 3000 रुपये की पेमेंट पर खाने की सुविधा भी उपलब्ध होगी। गुजरात के जामनगर में सिक्योरिटी गार्ड्स के 200 पदों पर नियुक्ति के लिए चैकमेट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड 5 मई को सुबह 10 बजे हमीरपुर के सैनिक विश्राम गृह में थल सेना के भूतपूर्व सैनिकों की भर्ती करेगी। भर्ती के इच्छुक भूतपूर्व सैनिक अपने साथ डिस्चार्ज बुक, पीपीओ, एक्स सर्विस मैन का पहचान पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एसपी कार्यालय द्वारा जारी पुलिस वेरिफिकेशन रिपोर्ट, बैंक पासबुक या कैंसल्ड चैक, दसवीं कक्षा की अंक तालिका और 8 पासपोर्ट साइज फोटो अवश्य लाएं। उपनिदेशक ने बताया कि उम्मीदवारों की मेडिकल केटिगरी शेप-1, लंबाई 5 फुट 8 इंच और बीएमआई 26.5 होना चाहिए।

स्कूल में तीसरी कक्षा की 8 साल की बच्ची की अचानक हुई मौत

चित्र
स्कूल में 8 साल की बच्ची की अचानक हुई मौत, सभी स्तब्ध  बच्ची सुबह स्कूल पहुंची और कुछ ही समय बाद उसे सांस लेने में तकलीफ महसूस होने लगी। बच्ची पास की बेंच पर बैठ गई और अचानक कोलैप्स हो गई। स्कूल प्रशासन ने तत्परता से सीपीआर दिया और एम्बुलेंस को कॉल करके उसे नजदीकी अस्पताल भेजा, लेकिन अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्कूल और आसपास के इलाके में इस घटना को लेकर गहरा दुख है, और सभी बच्ची के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कर रहे हैं। आपको बता दें कि यह घटना अहमदाबाद के जेबर स्कूल की है। स्कूल की प्रिंसिपल, शर्मिष्ठा सिंहा ने बताया कि बच्ची को स्कूल आते वक्त कोई शारीरिक समस्या नहीं थी। वह सामान्य तरीके से अपनी क्लास की ओर बढ़ रही थी, लेकिन अचानक उसे सांस लेने में समस्या महसूस हुई। इसके बाद बच्ची पास की बेंच पर बैठ गई और कुछ समय बाद वह कोलैप्स हो गई। स्कूल प्रशासन ने तत्काल सीपीआर दिया और एम्बुलेंस को अस्पताल भेजने का आदेश दिया। ત્રીજા ધોરણમાં ભણતી 8 વર્ષની બાળકીનું મોત! અમદાવાદ | થલતેજની ઝેબર સ્કૂલમાં ગાર્ગી રાણપરા નામની 8 વર્ષની બાળકીનું મોત થયું છે....

सेना के जवानों के संग दिवाली मनाई पीएम मोदी ने

चित्र
सेना के जवानों के संग दिवाली मनाई पीएम मोदी ने   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिवाली मनाने सेना के जवानों के बीच कच्छ पहुंचे. इस दौरान उनका लुक बेहद खास था. पीएम मोदी सेना के ड्रेस में नजर आये. भारतीय सेना के ड्रेस में पीएम मोदी किसी सोल्जर से कम नहीं लग रहे थे. सेना के ड्रेस में प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीरें सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही हैं.पीएम मोदी ने जवानों को अपने हाथों से मिठाई खिलाई. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, जवानों के साथ दिवाली का त्योहार मनाने का अवसर मिलना सबसे बड़ी खुशी है।   कच्छ में सेना के जवानों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इस देश में ऐसी सरकार है जो देश की एक इंच जमीन से भी समझौता नहीं कर सकती. उन्होंने आगे कहा, इक्कीसवीं सदी की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए, आज हम अपनी सेनाओं को, अपने सुरक्षा बलों को आधुनिक संसाधनों से लैस कर रहे हैं. हम अपनी सेना को दुनिया की सबसे आधुनिक सैन्य ताकतों की श्रेणी में ला रहे हैं. हमारे इन प्रयासों का आधार रक्षा क्षेत्र में आ...

17 वर्षीय आदिवासी छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न का मामला, शिक्षक गिरफ्तार

चित्र
17 वर्षीय आदिवासी छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न का मामला, शिक्षक गिरफ्तार  गुजरात: पीड़िता कक्षा 9 की छात्रा है. आरोपी उसी स्कूल में शिक्षक है। गुजरात के दाहोद जिले के धनपुर थाना प्रभारी ने बताया कि ये घटना खाल्ता गांव में आदिवासियों के आवासीय विद्यालय में हुई है. आरोपी की पहचान कल्पेश बारिया के रूप में हुई है. उसने ने छात्रा को गुरुवार की शाम को आश्रमशाला परिसर में स्थित अपने क्वार्टर में खाना बनाने के बहाने बुलाया था. पीड़िता उसके क्वार्टर में जाने के बाद खाना बनाने के काम में लग गई, तभी आरोपी ने उसे पीछे से पकड़ लिया. इसके बाद उसे अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश करने लगा. इस दौरान पीड़िता ने किसी तरह अपनी बहन को बुलाया और उसके चंगुल से निकलकर वहां से भाग निकली. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसी स्कूल में पढ़ने वाले उसके भाई-बहनों को जब उसके साथ हुई घटना के बारे में पता चला तो उन्होंने अपने पिता को इसकी जानकारी दी. पीड़िता के पिता ने शुक्रवार को आरोपी शिक्षक कल्पेश बारिया के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और इसके तुरंत बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.   पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ...

15 से 17 तक होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

चित्र
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अरब सागर में बना कम दबाव का क्षेत्र अगले 12 घंटों में डिप्रेशन में बदल सकता है। देश के अधिकांश हिस्सों से मानसून की विदाई हो चुकी है, लेकिन कुछ स्थानों पर अभी भी बारिश जारी है। साथ ही, बंगाल की खाड़ी में एक और नया कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे मौसम में बड़े बदलाव होंगे। अगले कुछ दिनों में देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश से मौसम प्रभावित हो सकता है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश: 15 से 17 अक्टूबर तक मूसलाधार बारिश की संभावना। अन्य प्रभावित राज्य: तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, माहे, लक्षदीप, कराईकल, यनम, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और रायलसीमा में अगले हफ्ते तक बारिश जारी रहेगी। 16 अक्टूबर को भारी बारिश: तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, और रायलसीमा में 16 अक्टूबर को भारी बारिश का पूर्वानुमान है। गुजरात में भी बारिश: अगले दो दिनों तक गुजरात में मध्यम बारिश हो सकती है, साथ ही कोकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, विदर्भ, और छत्तीसगढ़ में भी बारिश की संभावना है।

गुजरात में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक में भिड़ी कार, 7 लोगों की मौके पर हुई मौत

चित्र
गुजरात के साबरकांठा जिले में बुधवार 25 सितंबर की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें 7 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कार सवार सभी लोग श्यामला जी मंदिर दर्शन करने के बाद अहमदाबाद लौट रहे थे। हादसा इतना भयानक था कि मृतकों के शव कार में बुरी तरह फंस गए। बाद में कार को कटर से काटकर किसी तरह शवों को बाहर निकाला गया। हादसे के दौरान कार की स्पीड बहुत ज्यादा थी, जिसकी वजह से हादसा हुआ। बता दें कि एक्सीडेंट में मारे गए सभी लोग अहमदाबाद के रहनेवाले थे। सुबह 6 बजे उनकी कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में जा घुसी। कार में कुल 8 लोग सवार थे, जिनमें सात स्पॉट पर ही मारे गए, जबकि एक घायल है। हादसा सुबह 6 बजे हुआ। माना जा रहा है कि ड्राइवर तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था, तभी उसे झपकी आई और कार सीधे सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। एक्सीडेंट में कार के परखच्चे उड़ गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल फौरन मौके पर पहुंची । शवों को गाड़ी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

अगले दो दिन 18 प्रदेशों में भारी बारिश का अनुमान, आंध्र प्रदेश में 20 की मौत, 65,000 घर क्षतिग्रस्त

चित्र
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड और राजस्थान में आठ सितंबर तक भारी बारिश हो सकती है। वहीं, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, असम, मेघालय, झारखंड और अंडमान एवं निकोबार में अगले दो दिन भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है। वहीं, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल गुजरात, सिक्किम, बिहार और मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है। मुख्यमंत्री नेफ्यो रियो ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि अधिकारी प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए घटनास्थल पर हैं। उधर, बदरीनाथ हाईवे पर जगह-जगह भूस्खलन होने से करीब पांच घंटे तक वाहनों के पहिये थमे रहे। इस दौरान बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब जा रहे लगभग 300 श्रद्धालु फंसे रहे। श्रद्धालुओं ने हाईवे के किनारे और वाहनों में बैठकर ही हाईवे खुलने का इंतजार किया। अधिकारियों ने बताया कि एक महिला सहित छह शवों को पेरिमा से बरामद कर लिया गया है। यहां बड़ी संख्या में मकान और वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। डिप्टी सीएम टीआर जेलियांग ने पीड़ितों के प्रति संवेदना प्रकट की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना ...

6 मंजिला इमारत के गिरने से तकरीब 15 लोग गंभीर रूप से घायल

चित्र
6 मंजिला इमारत के गिरने से तकरीब 15 लोग गंभीर रूप से घायल गुजरात के सूरत के सचिन पाली गांव में एक 6 मंजिला इमारत के गिरने से बड़ा हादसा हो गया. बिल्डिंग के गिरने से करीब 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और 5-6 लोग फंसे हुए हैं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बिल्डिंग काफी पुरानी थी। बारिश के कारण इमारत गिरी है. फिलहाल रेस्क्यू टीम मौके पर मौजूद है।

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: