गुजरात में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, NEET पास कर MBBS का सपना देखने वाली छात्रा की संदिग्ध मौत

गुजरात में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, NEET पास कर MBBS का सपना देखने वाली छात्रा की संदिग्ध मौत

गुजरात के बनासकांठा जिले से सामने आए एक दर्दनाक मामले ने ऑनर किलिंग की बहस को फिर से छेड़ दिया है। 18 वर्षीय चंद्रिका चौधरी, जिसने हाल ही में NEET परीक्षा पास कर MBBS में दाखिले का सपना देखा था, संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई।

जानकारी के अनुसार, मौत से कुछ घंटे पहले चंद्रिका ने इंस्टाग्राम पर अपने प्रेमी हरेश चौधरी को मैसेज भेजा—"मुझे बचाओ"। हरेश के मुताबिक, उसने तुरंत संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

दोनों कुछ समय तक लिव-इन रिलेशनशिप में रह चुके थे, लेकिन परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। आरोप है कि चंद्रिका के पिता और चाचा उसकी मेडिकल पढ़ाई और प्रेम संबंध, दोनों को ‘इज्जत’ के खिलाफ मानते थे।

हरेश ने घटना से दो दिन पहले गुजरात हाईकोर्ट में हैबियस कॉर्पस याचिका दायर की थी। उनका आरोप है कि चंद्रिका को नींद की गोलियां देकर गला दबाकर मारा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

हरेश व उसके परिजनों ने न्यायिक जांच और स्वतंत्र एजेंसी से मामले की तहकीकात की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते पुलिस को सूचना दी जाती, तो चंद्रिका की जान बच सकती थी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त