राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सुंदरनगर में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस

 राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सुंदरनगर में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस

शतरंज में अंकुश और सरस्वती विजेता, वॉलीबॉल में शास्त्री अंतिम वर्ष की टीम ने मारी बाज़ी


सुंदरनगर

राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सुंदरनगर में राष्ट्रीय खेल दिवस बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की स्मृति को नमन करते हुए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. खुशवन्त सिंह ने किया।


विद्यार्थियों ने ली फिटनेस व खेल भावना की शपथ


कार्यक्रम के आरंभ में प्राचार्य डॉ. खुशवन्त सिंह ने विद्यार्थियों को उच्चतर शिक्षा निदेशालय से प्राप्त शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक फिटनेस के लिए जरूरी हैं बल्कि यह मानसिक मजबूती, भावनात्मक संतुलन और टीम भावना को भी विकसित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार व मित्रों को भी प्रतिदिन किसी न किसी खेल या फिटनेस गतिविधि में भाग लेने के लिए प्रेरित करें।

उन्होंने विद्यार्थियों को ओलंपिक मूल्यों– उत्कृष्टता, सम्मान और मित्रता– को जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा भी दी।


वॉलीबॉल और शतरंज में दिखा विद्यार्थियों का जोश


राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में वॉलीबॉल और शतरंज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।


पुरुष वॉलीबॉल वर्ग में शास्त्री अंतिम वर्ष की टीम विजेता रही, जबकि प्राक्शास्त्री द्वितीय वर्ष की टीम उपविजेता बनी।


महिला वॉलीबॉल वर्ग में शास्त्री अंतिम वर्ष की टीम ने बाज़ी मारी, जबकि शास्त्री प्रथम वर्ष की टीम उपविजेता रही।


शतरंज प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग से प्राक्शास्त्री द्वितीय वर्ष के अंकुश विजेता रहे, वहीं महिला वर्ग में शास्त्री प्रथम वर्ष की सरस्वती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।



विजेताओं को दी शुभकामनाएं


प्राचार्य डॉ. खुशवन्त सिंह ने विजेताओं और उपविजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि जीवन में अनुशासन, परिश्रम और स्वस्थ जीवनशैली का आधार हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी कर अपने व्यक्तित्व को बहुआयामी बनाएं।


इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे। माहौल पूरे दिन उत्साह, प्रतिस्पर्धा और मित्रता की भावना से सराबोर रहा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा