लाहुल-स्पीति में शराब दुकानों की मनमानी उजागर, विभाग की कार्रवाई से उठा विवाद

 लाहुल-स्पीति में शराब दुकानों की मनमानी उजागर, विभाग की कार्रवाई से उठा विवाद

कुकुमसेरी वाइन शॉप वेंडर पकड़ा गया प्रिंट रेट से अधिक दाम पर शराब बेचते हुए


केलांग : ओम बौद्ध /

लाहुल-स्पीति ज़िला में शराब की दुकानों द्वारा उपभोक्ताओं से मनमाने दाम वसूलने का मामला सामने आया है। आबकारी एवं कराधान विभाग की ओर से की गई छापेमारी में कुकुमसेरी स्थित इंग्लिश वाइन शॉप वेंडर को एमआरपी से अधिक कीमत पर शराब बेचते हुए पकड़ा गया।


विभाग ने इस कार्रवाई को अंजाम देने के लिए अपने ही एक कर्मचारी को डमी ग्राहक बनाकर दुकान से शराब खरीदने भेजा। जाँच के दौरान दुकान मालिक ने रॉयल स्टैग की बोतल, जिसका एमआरपी ₹755 था, उसे ₹800 में बेच दिया। विभाग ने इसे नियमों का गंभीर उल्लंघन मानते हुए हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम, 2011 की धारा 43 के तहत कार्रवाई की है।

आरटीआई से खुलासा


ग्रामीण सामाजिक कार्यकर्ता ठाकुर ने इस पूरे मामले पर विभाग से आरटीआई के माध्यम से जानकारी मांगी थी। विभागीय उत्तर में यह स्पष्ट हुआ कि संबंधित वेंडर द्वारा ओवरप्राइसिंग की गई थी। इतना ही नहीं, जानकारी में यह भी सामने आया कि सरचू (लाहुल-लद्दाख बॉर्डर) पर स्थित एक वेंड वन भूमि/सरकारी भूमि पर संचालित हो रहा है। वन भूमि पर गैर-वन गतिविधि करना सीधा कानून का उल्लंघन है।


इस पर वन मंडलाधिकारी केलांग इंद्रजीत सिंह ने बताया कि यदि दुकान वाकई वन भूमि पर पाई गई तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


पर्यटन सीजन में बढ़ती मनमानी


स्थानीय ग्रामीण युवा संगठन (एनजीओ) के अध्यक्ष ने कहा कि शराब दुकानदार अक्सर जनजातीय और पर्यटन स्थलों पर आने वाले लोगों से अधिक दाम वसूलते हैं। खासकर पर्यटन सीजन और लंबे वीकेंड के दौरान यह लूटखसोट और भी बढ़ जाती है। उनका कहना है कि दूरदराज़ क्षेत्रों में पर्यटकों की मजबूरी का फायदा उठाकर दुकानदार मनमानी कीमतें वसूलते हैं।


‘सिर्फ जुर्माना समाधान नहीं’


ठाकुर ने विभाग पर सवाल उठाते हुए कहा कि केवल जुर्माना लगाना इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं है। उन्होंने कहा –

“अक्सर इन दुकानदारों से कोई उलझना नहीं चाहता, क्योंकि इनका हर जगह गहरा नेटवर्क और साँठगाँठ होता है। यही कारण है कि इन पर कार्रवाई बहुत कम होती है। असली समाधान यही है कि ऐसी दुकानों को सील किया जाए और दोषी अधिकारियों तथा वेंडरों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही हो।”

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

पंजाब में हड़ताल के चलते एचआरटीसी के 22 बस रूट हुए प्रभावित

विवाह की 14वीं वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं सपना देवी धर्मपत्नी संजय कुमार को