लगातार बारिश के बीच तिन्दी क्षेत्र में बिजली बहाली कार्य जारी, शूटिंग स्टोन बना सबसे बड़ा खतरा

 लगातार बारिश के बीच तिन्दी क्षेत्र में बिजली बहाली कार्य जारी, शूटिंग स्टोन बना सबसे बड़ा खतरा


लाहौल-स्पीति : विजय ठाकुर /

जनजातीय जिला लाहौल घाटी के तिन्दी क्षेत्र में पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी वर्षा के कारण न केवल सड़क मार्ग बाधित हैं, बल्कि कई जगहों पर बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई है। बिजली गुल होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


बिजली विभाग की टीमें कठिन परिस्थितियों के बीच युद्ध स्तर पर बहाली कार्य में जुटी हुई हैं। विभागीय कर्मचारी लगातार बारिश और पहाड़ों से गिरते पत्थरों (शूटिंग स्टोन) के खतरे के बीच काम कर रहे हैं। कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण बिजली के खंभे और तार क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, जिन्हें दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है।


विधायक ने किया कर्मचारियों का हौसला अफजाई


लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने कहा कि विभाग के कर्मचारी दिन-रात अपनी जान जोखिम में डालकर बहाली कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि खराब मौसम ने बिजली बहाली कार्य को और अधिक चुनौतीपूर्ण बना दिया है, लेकिन इसके बावजूद कर्मचारी बिना थके लोगों को राहत पहुंचाने के लिए डटे हुए हैं।


विधायक ने लोगों से भी अपील की कि वे इस समय धैर्य बनाए रखें और विभागीय टीमों को सहयोग दें। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार और विभाग मिलकर जल्द से जल्द क्षेत्र में सामान्य बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे।


स्थानीय लोगों ने जताया आभार


बिजली आपूर्ति बाधित होने से तिन्दी क्षेत्र के गांवों में लोगों को अंधेरे में रातें गुजारनी पड़ रही हैं। मोबाइल नेटवर्क और रोजमर्रा की जरूरतों पर भी इसका असर पड़ा है। इसके बावजूद लोग विभागीय कर्मचारियों की मेहनत को देखकर उनका हौसला बढ़ा रहे हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि जल्द ही बिजली बहाल हो जाएगी।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी

मतदान और मतगणना के लिए प्रबंध एवं व्यवस्थाओं बारे समीक्षा बैठक आयोजित

जिला के पूह विकास खंड में सार्वजनिक स्थानों में आयोजित किया गया विशेष सफाई अभियान

उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन जारी करने से पहले होगी फिजिकल वेरिफिकेशन - उपायुक्त

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

संजय अवस्थी ने गोदन गांव में बाढ़ प्रभावित परिवारों का जाना कुशलक्षेम

आइए जानें किन राशियों पर होगी सूर्य की कृपा व जानें आज का पंचांग