मुख्यमंत्री ने चंबा-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग का लिया जायजा, श्रद्धालुओं से की भेंट

 मुख्यमंत्री ने चंबा-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग का लिया जायजा, श्रद्धालुओं से की भेंट


(चंबा : जितेन्द्र खन्ना)

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कलसुईं में आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर सड़क पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हालिया प्राकृतिक आपदा के चलते प्रदेश की सड़कों को भारी नुकसान पहुँचा है, जिससे यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रशासन का पूरा अमला सड़क बहाली कार्यों में दिन-रात जुटा हुआ है और सरकार की प्राथमिकता जल्द से जल्द यातायात को सामान्य करना है।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने मणिमहेश यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनका हालचाल भी जाना। श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री को बताया कि कई जगहों पर सड़कों की स्थिति दयनीय है, जिससे उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि राज्य सरकार और प्रशासन उनके सुरक्षित आवागमन की पूरी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन द्वारा विशेष प्रबंध किए गए हैं। शनिवार को तकरीबन 1200 श्रद्धालुओं को एचआरटीसी की बसों व निजी वाहनों से पठानकोट भेजा गया, वहीं करीब 200 श्रद्धालुओं को कांगड़ा की ओर एचआरटीसी बसों के माध्यम से रवाना किया गया।


मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार जनता के साथ मजबूती से खड़ी है और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए कि राहत और पुनर्वास कार्यों में तेजी लाई जाए ताकि लोगों को न्यूनतम असुविधा हो।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी

मतदान और मतगणना के लिए प्रबंध एवं व्यवस्थाओं बारे समीक्षा बैठक आयोजित

जिला के पूह विकास खंड में सार्वजनिक स्थानों में आयोजित किया गया विशेष सफाई अभियान

उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन जारी करने से पहले होगी फिजिकल वेरिफिकेशन - उपायुक्त

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

संजय अवस्थी ने गोदन गांव में बाढ़ प्रभावित परिवारों का जाना कुशलक्षेम

आइए जानें किन राशियों पर होगी सूर्य की कृपा व जानें आज का पंचांग