शाहपुर पुलिस ने नशे और यातायात नियमों को लेकर चलाया जागरूकता अभियान

 शाहपुर पुलिस ने नशे और यातायात नियमों को लेकर चलाया जागरूकता अभियान

शाहपुर व छतड़ी में टैक्सी ड्राइवरों और आम जनता को किया जागरूक


शाहपुर : जनक पटियाल /

शाहपुर पुलिस ने शनिवार को नशे के खिलाफ जागरूकता और यातायात नियमों के पालन को लेकर विशेष अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने शाहपुर बाजार तथा छतड़ी क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की।


मुख्य आरक्षित हनी गुलेरिया और आरक्षित अनिल गुलेरिया ने जानकारी दी कि सबसे पहले शाहपुर टैक्सी स्टैंड पर टैक्सी चालकों को यातायात नियमों के पालन को लेकर जागरूक किया गया। इस मौके पर चालकों से अपील की गई कि वे वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करें और यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।


पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशा समाज के लिए एक बड़ी चुनौती है और इससे लड़ने के लिए पुलिस अकेली सक्षम नहीं है। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे नशे के खिलाफ अभियान में पुलिस का सहयोग करें। यदि किसी को नशा करने वाले या नशा बेचने वाले व्यक्ति की जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


इसके बाद छतड़ी में पुलिस ने नाका लगाकर यातायात नियमों की जांच की। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे गए।


थाना प्रभारी शाहपुर करतार सिंह ने कहा कि नशे का कारोबार करने वालों और ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस ने नशा, यातायात नियम उल्लंघन और अवैध खनन के खिलाफ सख्त अभियान छेड़ा है और इसमें जनता का सहयोग बेहद जरूरी है।


उन्होंने लोगों से अपील की कि समाज को सुरक्षित और नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस के साथ कदम से कदम मिलाकर चलें।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

पंजाब में हड़ताल के चलते एचआरटीसी के 22 बस रूट हुए प्रभावित