इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें राशिफल

इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें राशिफल 


मेष 

इस राशि के लोगों को संतान से सुख मिलेगा। बिजनेस से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। अटका हुआ धन मिल सकता है। अगर किसी बीमारी से परेशान हैं तो उसमें राहत मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के कामों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। अटके काम पूरे होंगे।


वृष

इस राशि के लोगों का किसी से विवाद हो सकता है। नौकरी में अधिकारी किसी बात पर नाराज हो सकते हैं। ना चाहते हुए भी किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। पुश्तैनी संपत्ति का विवाद बड़ा रूप ले सकता है। फायदे का सौदा हाथ से निकल सकता है। सेहत का ध्यान रखें।


मिथुन 

इस राशि के लोगों को कोई अच्छी खबर मिलेगी, जिससे पूरे परिवार में खुशहाली रहेगी। माता-पिता के सहयोग से नई संपत्ति खरीद सकते हैं। बिजनेस में फायदा होने के योग बन रहे हैं। जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है।


कर्क 

इस राशि के लोगों को आज सावधान रहने की जरूरत है। दुश्मन इन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। ये लोग वाहन चलाते समय सावधानी रखें। किसी प्रिय व्यक्ति से विवाद होने की संभावना भी बन रही है। बिजनेस में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।


सिंह 

इस राशि के लोगों की इनकम पहले से अचानक ज्यादा हो सकती है। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। अच्छी सलाह से सही निर्णय लेने में सफल होंगे। नजदीकी दोस्त आपकी सहायता करेंगे। प्रेम संबंधों को लेकर किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है।


कन्या 

आज आपको संतान से जुड़ी कोई बात परेशान कर सकती है। विवाद करने वालों से दूर रहें और स्वयं भी विवाद न करें नहीं तो कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। अति उत्साह में आकर कोई गलत फैसला ले सकते हैं। नौकरी में काम का दबाव अधिक रहेगा।


तुला 

आज भाइयों का व्यवहार आपके प्रति नकारात्मक हो सकता है। संतान पक्ष की ओर से सहयोग मिलेगा। रोजगार के नए अवसर भी बेरोजगारों को मिल सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। किसी धार्मिक यात्रा की प्लानिंग हो सकती है। सेहत पहले से काफी ठीक रहेगी।


वृश्चिक 

नौकरी पेशा के लिए समय मानसिक कष्ट वाला रहेगा। अधिकारी टारगेट को लेकर प्रेशर बना सकते हैं। निवेश सोच- समझकर ही करें, नहीं तो नुकसान होने की संभावना है। संतान के प्रति सख्त रवैया हो सकता है। इलेक्ट्रानिक उपकरणों का उपयोग सावधानी से करें।


धनु 

आज आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आज लिए गए फैसले भविष्य में सफलता के द्वार खोलेंगे। स्थायी संपत्ति से लाभ हो सकता है। विरोधियों से संबंध में सुधार आएगा, जिससे आपको राहत मिलेगी। स्टूडेंट्स के लिए भी दिन अच्छा है, मेहनत का पूरा फल मिलेगा।


मकर 

इस राशि के लोगों का रुझान धर्म-कर्म की ओर ज्यादा होगा। बिजनेस से जुड़े हुए रूके हुए कामों में तेजी आएगी। नया वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। अगर कहीं लोन के लिए अप्लाय किया है तो उसे मंजूरी मिल सकती है। नौकरी में अनचाहा बदलाव हो सकता है।


कुंभ 

इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन शुभ है। युवाओं को इटंरव्यू में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी, जिससे आपको खुशी मिलेगी। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। माता से सुख प्राप्त होगा एवं पारिवारिक स्थिति पहले से काफी अनुकूल रहेगी।


मीन 

इस राशि के लोग किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। महिलाओं को बड़ी सफलता मिल सकती है। सेहत में आराम मिलेगा। बिजनेस से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी। समाज में सम्मान वृद्धि होगी। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। संतान सुख प्राप्त होगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी

मतदान और मतगणना के लिए प्रबंध एवं व्यवस्थाओं बारे समीक्षा बैठक आयोजित

जिला के पूह विकास खंड में सार्वजनिक स्थानों में आयोजित किया गया विशेष सफाई अभियान

उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन जारी करने से पहले होगी फिजिकल वेरिफिकेशन - उपायुक्त

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

संजय अवस्थी ने गोदन गांव में बाढ़ प्रभावित परिवारों का जाना कुशलक्षेम

आइए जानें किन राशियों पर होगी सूर्य की कृपा व जानें आज का पंचांग