पंडोह के पास नेशनल हाईवे पर फंसे यात्रियों को जिला प्रशासन ने उपलब्ध करवाया पैकेट बंद भोजन

 पंडोह के पास नेशनल हाईवे पर फंसे यात्रियों को जिला प्रशासन ने उपलब्ध करवाया पैकेट बंद भोजन


मंडी

जिला मंडी प्रशासन ने मानवता का परिचय देते हुए पंडोह के पास नेशनल हाईवे पर घंटों से जाम में फंसे यात्रियों को पैकेट बंद भोजन वितरित किया। भारी बारिश और भूस्खलन के कारण मंडी–कुल्लू नेशनल हाईवे पर यातायात बाधित हो गया था, जिससे सैकड़ों वाहन पंडोह और आसपास के क्षेत्रों में फंसे रहे। यात्रियों को न केवल देरी का सामना करना पड़ा बल्कि खाने-पीने की समस्या भी उत्पन्न हो गई थी।


प्रशासन की तत्परता


 स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन मंडी की टीम तुरंत सक्रिय हुई। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वयं मौके पर पहुंचकर यथा संभव हो सके वहां तक फंसे हुए यात्रियों की स्थिति का जायजा लिया और राहत स्वरूप पैकेट बंद भोजन एवं पानी की व्यवस्था की। अधिकारियों ने बताया कि जब तक हाईवे पूरी तरह से बहाल नहीं हो जाता, तब तक यात्रियों को आवश्यक सुविधा मुहैया कराई जाएगी।


यात्रियों ने जताया आभार


भोजन मिलने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली और जिला प्रशासन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रशासन द्वारा की गई यह पहल सराहनीय है। इससे यह संदेश गया है कि सरकार और प्रशासन मुश्किल समय में जनता के साथ खड़ा है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी

मतदान और मतगणना के लिए प्रबंध एवं व्यवस्थाओं बारे समीक्षा बैठक आयोजित

जिला के पूह विकास खंड में सार्वजनिक स्थानों में आयोजित किया गया विशेष सफाई अभियान

उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन जारी करने से पहले होगी फिजिकल वेरिफिकेशन - उपायुक्त

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

संजय अवस्थी ने गोदन गांव में बाढ़ प्रभावित परिवारों का जाना कुशलक्षेम

आइए जानें किन राशियों पर होगी सूर्य की कृपा व जानें आज का पंचांग