राजा का तालाब के चिट्टा तस्कर का एक साथी अमृतसर से दबोचा गया

 राजा का तालाब के चिट्टा तस्कर का एक साथी अमृतसर से दबोचा गया


फतेहपुर : बलजीत ठाकुर /

जिला कांगड़ा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अपनी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने राजा का तालाब में चिट्टा तस्करी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पंजाब के अमृतसर जिले के कुख्यात मकबूलपुरा इलाके से हुई है, जिसे नशे का गढ़ माना जाता है।


29 मई को पकड़ा गया था हरसर का तस्कर


गौरतलब है कि 29 मई को पुलिस थाना रैहन के अंतर्गत राजा का तालाब क्षेत्र में पुलिस की स्पेशल टीम ने दबिश देकर हरसर निवासी एक चिट्टा तस्कर को 23.98 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस ने मामले की तफ्तीश को आगे बढ़ाया और तस्कर के नेटवर्क को खंगालना शुरू किया।


अमृतसर से हुई गिरफ्तारी


पुलिस की जांच में सामने आया कि पकड़े गए आरोपी के कुछ और साथी भी इस नशा तस्करी में शामिल हैं। इसी कड़ी में पुलिस ने रविवार दोपहर बाद अमृतसर के मकबूलपुरा से एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई।

गिरफ्तार युवक की पहचान रोबिन सिंह उर्फ बॉबी पुत्र जसबीर सिंह निवासी मकबूलपुरा, अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे उसके ही क्षेत्र से गिरफ्तार किया।


आरोपी पर पहले भी दर्ज है केस


पुलिस द्वारा जारी प्रेस रिलीज़ के अनुसार, पकड़े गए आरोपी रोबिन सिंह के खिलाफ पहले भी पुलिस थाना शाहपुर में एक मामला दर्ज है। इससे साफ है कि आरोपी पहले से ही नशे के धंधे में संलिप्त रहा है और अब हिमाचल में भी अपने नेटवर्क को फैला रहा था।


पुलिस की सख्ती जारी


पुलिस का कहना है कि इस मामले में अब तक पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और नशे की इस कड़ी में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश जारी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

पंजाब में हड़ताल के चलते एचआरटीसी के 22 बस रूट हुए प्रभावित