पंचरुखी में जीप यूनियन ने किया चौथा वार्षिक शनिदेव विशाल भंडारा

 पंचरुखी में जीप यूनियन ने किया चौथा वार्षिक शनिदेव विशाल भंडारा

समाजसेवा में जीप यूनियन के साथ जुटे सैकड़ों हाथ, सभी ने मिलकर सफल बनाया आयोजन


पंचरुखी

विकासखंड पंचरुखी के पहाड़ रोड स्थित जीप स्टैंड में शनिवार को जीप यूनियन द्वारा चौथे वार्षिक शनिदेव विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रभर से श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुँचकर प्रसाद ग्रहण किया और धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। पूरा माहौल भक्ति और सेवा भाव से सराबोर हो गया।


भंडारे की विशेषता यह रही कि इसका आयोजन पूरी तरह सामूहिक प्रयास से हुआ। जीप यूनियन के सभी सदस्यों ने दिन-रात मिलकर इसकी तैयारियाँ कीं। प्रसाद पकाने से लेकर श्रद्धालुओं को परोसने, पानी पिलाने और साफ-सफाई बनाए रखने तक हर जिम्मेदारी को सभी ने मिलकर निभाया। आयोजन में सहयोग देने के लिए स्थानीय लोग भी आगे आए और सामूहिक सेवा का एक अनुकरणीय उदाहरण पेश किया।


इस अवसर पर लदोह (पंचरुखी) के पूर्व उपप्रधान सुशील ठाकुर (नीटू) भी सुबह से ही यूनियन के सदस्यों के साथ खड़े रहे। उन्होंने बर्तनों की सफाई तक में सहयोग कर यह संदेश दिया कि समाजसेवा में छोटे-बड़े का कोई भेद नहीं होता।


मीडिया से बातचीत में सुशील ठाकुर ने कहा,

"यह भंडारा केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि समाज को जोड़ने और सेवा भावना को जीवित रखने का एक सुंदर माध्यम है। इस कार्यक्रम की सफलता का श्रेय जीप यूनियन के हर उस सदस्य को जाता है, जिसने निस्वार्थ भाव से योगदान दिया।"

उन्होंने सभी आयोजकों, सहयोगियों और भक्तों का धन्यवाद व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को लगातार जारी रखने का आह्वान किया।


श्रद्धालुओं ने भी जीप यूनियन की एकजुटता और मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

पंजाब में हड़ताल के चलते एचआरटीसी के 22 बस रूट हुए प्रभावित