विधायक अनुराधा राणा ने किया पागल नाले और लालिंग गांव का दौरा

 विधायक अनुराधा राणा ने किया पागल नाले और लालिंग गांव का दौरा

प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, जनसुविधाओं की शीघ्र बहाली का आश्वासन


केलांग : ओम बौद्ध /

लाहौल में लगातार बारिश और भूस्खलनों से उत्पन्न आपदा की स्थिति का जायजा लेने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में विधानसभा सत्र से लौटते ही विधायक अनुराधा राणा ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण शुरू कर दिया है।

शनिवार को उन्होंने सबसे पहले पागल नाले का दौरा किया, जहाँ हाल ही में भारी वर्षा के कारण सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया था।


बीआरओ की त्वरित कार्रवाई की सराहना


विधायक ने मौके पर मौजूद बीआरओ अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उनके फोनिक निर्देशों पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पागल नाले को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया।

उन्होंने कहा कि दुर्गम परिस्थितियों में भी जिस तरह से बीआरओ की टीम ने तत्परता और समर्पण के साथ कार्य किया है, वह काबिल-ए-तारीफ़ है।


लालिंग गांव में ढही सड़क, खेत और नहरें क्षतिग्रस्त


पागल नाले के निरीक्षण के बाद विधायक अनुराधा राणा लालिंग गांव पहुँचीं। यहां उन्होंने उस स्थल का निरीक्षण किया जहां भारी बारिश के कारण सड़क का बड़ा हिस्सा ढह गया है।

डंगा गिरने से न केवल सड़क प्रभावित हुई है बल्कि खेतों और सिंचाई नहरों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि फसलों और कृषि कार्य पर भी इसका सीधा असर पड़ा है।


विभागों को निर्देश


स्थिति का जायजा लेने के बाद विधायक ने सभी संबंधित विभागों को नुकसान का सटीक आकलन कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रभावित लोगों को राहत पहुँचाने और जनसुविधाओं की बहाली में किसी भी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


जनता से संवाद


लालिंग गांव में ग्रामीणों से बातचीत करते हुए विधायक राणा ने कहा कि इस कठिन घड़ी में प्रशासन और जनप्रतिनिधि पूरी तरह से जनता के साथ खड़े हैं।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि राहत और पुनर्वास कार्यों में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।


संवेदनशीलता का संदेश


विधायक ने स्थानीय निवासियों से धैर्य बनाए रखने की अपील की और आश्वासन दिया कि सड़क, नहर और खेतों की मरम्मत का कार्य जल्द शुरू होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र के हर व्यक्ति की समस्या उनके लिए प्राथमिकता है और इस संकट से उबरने के

 लिए सभी मिलकर प्रयास करेंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी

मतदान और मतगणना के लिए प्रबंध एवं व्यवस्थाओं बारे समीक्षा बैठक आयोजित

जिला के पूह विकास खंड में सार्वजनिक स्थानों में आयोजित किया गया विशेष सफाई अभियान

उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन जारी करने से पहले होगी फिजिकल वेरिफिकेशन - उपायुक्त

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

संजय अवस्थी ने गोदन गांव में बाढ़ प्रभावित परिवारों का जाना कुशलक्षेम

आइए जानें किन राशियों पर होगी सूर्य की कृपा व जानें आज का पंचांग