कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

 कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे


धर्मशाला

भारतीय मौसम विभाग (IMD) शिमला द्वारा कांगड़ा जिले के लिए 1 और 2 सितम्बर, 2025 को अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान जिले में भूस्खलन, अचानक आने वाली बाढ़ (फ्लैश फ्लड), पेड़ों के गिरने, सड़क अवरोध और जन-सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है।


स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला दण्डाधिकारी कांगड़ा, धर्मशाला श्री हेमराज बैरवा (IAS) ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 30 के तहत आदेश जारी किए हैं। आदेशानुसार, 1 सितम्बर 2025 को कांगड़ा जिले के सभी सरकारी व निजी शिक्षण संस्थान, तकनीकी संस्थान, कॉलेज, विश्वविद्यालय, हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के सभी कैंपस, NIFT कांगड़ा, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बला हरंड और आंगनबाड़ी केंद्र (आवासीय संस्थानों को छोड़कर) बंद रहेंगे।


हालांकि, आदेश में स्पष्ट किया गया है कि शिक्षण व प्रशासनिक स्टाफ अपने-अपने संस्थानों में उपस्थित रहेगा और आवश्यक प्रशासनिक कार्य करता रहेगा।


जिला प्रशासन ने यह कदम विशेषकर स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचाव किया जा सके।


इस आदेश की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए उच्च शिक्षा के उप निदेशक, प्राथमिक शिक्षा के उप निदेशक, सभी संस्थानों के प्रमुख, जिला कार्यक्रम अधिकारी (ICDS) तथा अन्य संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे।


जिला प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति, अधिकारी या संस्था पर आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 51 के अंतर्गत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा