संदेश

दुर्घटना लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

चम्बा: भीषण सड़क हादसे में दो हिस्सों में बंटा सीमेंट से लदा ट्रक, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र

चित्र
चम्बा: भीषण सड़क हादसे में दो हिस्सों में बंटा सीमेंट से लदा ट्रक, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र  (चम्बा: जितेन्द्र खन्ना) हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में तुनुहट्‌टी-लाहड़ू-धर्मशाला मार्ग पर बुधवार सुबह एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा पेश आया। सीमेंट से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गुजर रहे पठानकोट-चम्बा-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जा गिरा। गिरते ही ट्रक के परखच्चे उड़ गए और वह दो हिस्सों में टूट गया। "जाको राखे साइयां मार सके ना कोई" यह कहावत उस समय सच हो गई जब इस हादसे में पिता-पुत्र की जान बच गई। आपको बता दें कि नालागढ़ निवासी 38 वर्षीय चालक जसवीर सिंह अपने 12 वर्षीय बेटे वंश के साथ ट्रक (HP 24 D-7230) में सीमेंट भरकर चम्बा आ रहे थे। बुधवार सुबह करीब 8 बजे तुनुहट्‌टी के समीप एक मोड़ पर ट्रक की सामने से आ रही एक निजी बस से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रक पर नियंत्रण खो गया और वह सड़क से नीचे लुढ़कते हुए सीधे नीचे बने राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ गिरा। ट्रक के हाईवे पर गिरने की भयंकर आवाज  सुनकर स्थानीय लोग और पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। लोगों ने तत्परता दिखात...

लाहौल स्पीति की चंद्रा नदी में पर्यटक बहा, मस्ती करना पड़ा महंगा

चित्र
लाहौल स्पीति की चंद्रा नदी में पर्यटक बहा, मस्ती करना पड़ा महंगा   हिमाचल प्रदेश के लाहुल स्पीति में चंद्रा नदी के किनारे मस्ती करना सैलानियों को भारी पड़ गया। नदी में पैर फिसलने के कारण पर्यटक नदी में बह गया। लेकिन गनीमत रही कि कुछ ही दूरी पर वह पत्थर के पास फंस गया। स्थानीय लोगों ने उसे देख लिया और उसे सुरक्षित रेस्क्यू कर नदी से बाहर निकाल लिया गया। बताया जा रहा है पर्यटक बुंदेलखंड का निवासी है, जिसे सुरक्षित बचा लिया गया है। स्थानीय लोगों व अन्य पर्यटकों ने तुरंत हरकत में आते हुए रस्सी के सहारे युवक को रेस्क्यू कर लिया। पानी का बहाव काफी तेज था। कुछ लोग साहस दिखाते हुए नदी में उतरकर पर्यटक तक पहुंचे व जान जोखिम में डालकर उसे बाहर निकाल लिया। लाहुल स्पीति प्रशासन बार-बार लाउड स्पीकर के माध्यम से पर्यटकों को नदी से दूर रहने का आग्रह कर रहा है, लेकिन खतरे से अनजान पर्यटक नदी की ओर खींचे चले जा रहे हैं। सोमवार को भी पर्यटक चंद्रा नदी में मस्ती कर रहे थे कि अचानक एक युवक का पांव फिसला और वह पानी के तेज बहाव में बह गया। स्थानीय लोग यदि हिम्मत न दिखाते तो कोई हादसा भी हो सकता था।...

यमुना एक्सप्रेसवे पर अब नहीं होंगे धरना-प्रदर्शन: प्रशासन ने घोषित किया 'नो प्रोटेस्ट जोन'

चित्र
यमुना एक्सप्रेसवे पर अब नहीं होंगे धरना-प्रदर्शन: प्रशासन ने घोषित किया 'नो प्रोटेस्ट जोन' ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। आवाजाही को सुरक्षित और बाधा रहित बनाने के उद्देश्य से गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने यमुना एक्सप्रेसवे के पूरे हिस्से को 'नो प्रोटेस्ट जोन' घोषित कर दिया है। यह महत्वपूर्ण निर्णय इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्देशों के बाद लिया गया है। इस आदेश का मुख्य उद्देश्य एक्सप्रेसवे पर वाहनों की आवाजाही को निर्बाध रखना और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। 0 से 41 किलोमीटर तक रहेगी पूर्ण पाबंदी आदेश के अनुसार, यमुना एक्सप्रेसवे पर 'जीरो पॉइंट' से लेकर 41 किलोमीटर तक के दायरे में अब किसी भी तरह के धरना-प्रदर्शन, सड़क जाम या अन्य प्रकार के अवरोधों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यहाँ राजनीतिक, सामाजिक या किसी भी अन्य संगठन के प्रदर्शन को अनुमति नहीं दी जाएगी। यात्री सुरक्षा और सुगम सफर को प्राथमिकता यमुना एक्सप्रेसवे देश के सबसे महत्वपूर्ण मार्गों म...

सिरमौर: बद्रीपुर में मामूली मजाक बना खूनी खेल: सैलून में युवक पर कैंची से जानलेवा हमला

चित्र
सिरमौर: बद्रीपुर में मामूली मजाक बना खूनी खेल: सैलून में युवक पर कैंची से जानलेवा हमला AI IMAZE बद्रीपुर: शहर के बद्रीपुर क्षेत्र में एक सैलून के भीतर हुई मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। एक परिचित युवक को मजाक में गले लगाना पीड़ित को इतना महंगा पड़ा कि आरोपी ने आवेश में आकर उसके पेट में कैंची घोंप दी। घायल युवक को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्या है पूरा मामला? प्राप्त जानकारी के अनुसार, मूल रूप से राजस्थान के जिला पाली (तहसील दसुही, गांव सागरी) का रहने वाला 25 वर्षीय नारायण सिंह पुत्र प्रताप सिंह, जो वर्तमान में बद्रीपुर में निवास करता है, मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे बाल कटवाने के लिए एक सैलून पर गया था। बाल कटवाने के बाद उसने फोन-पे के जरिए भुगतान किया और दुकान संचालक का पूर्व का 10 रुपये का बकाया भी चुका दिया। मजाक में गले मिलना बना विवाद की वजह पुलिस को दी गई शिकायत में नारायण ने बताया कि दुकान में टोका निवासी सोहेल पुत्र अनवर पहले से मौजूद था। दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे, इसी कारण नाराय...

मुजफ्फरपुर: प्रसाद हॉस्पिटल के ICU में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत की आशंका, मचा हड़कंप

चित्र
मुजफ्फरपुर: प्रसाद हॉस्पिटल के ICU में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत की आशंका, मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा इलाके से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आ रही है। यहाँ स्थित प्रसिद्ध 'प्रसाद हॉस्पिटल' में देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते अस्पताल के आईसीयू (ICU) वार्ड को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 10 मरीजों की मौत की सूचना है, हालांकि जिला प्रशासन की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। तड़के 3 बजे भड़की आग घटना की जानकारी आज सुबह करीब 3 बजे दमकल विभाग को मिली। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की करीब एक दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। अग्निशमन पदाधिकारी आरएन पाण्डेय ने बताया कि जब उनकी टीम घटनास्थल पर पहुँची, तो पूरा आईसीयू वार्ड काले धुएँ और आग की लपटों से घिरा हुआ था। दमकल कर्मियों ने भारी मशक्कत करते हुए अस्पताल की खिड़कियां और दरवाजे तोड़कर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। शॉर्ट सर्किट की आशंका प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। अस्पताल की इमारत की बनावट के कारण बचाव कार्य में काफी मुश्किल हुई, क्...

चंबा: चुराह में चुनावी रंजिश की आग में जले 2 मकान, पूर्व पंचायत प्रतिनिधि समेत 11 पर केस दर्ज

चित्र
चंबा: चुराह में चुनावी रंजिश की आग में जले 2 मकान, पूर्व पंचायत प्रतिनिधि समेत 11 पर केस दर्ज ​( चंबा: जितेन्द्र खन्ना)  जिला के चुराह क्षेत्र की आयल पंचायत में चुनाव के तुरंत बाद बदले की खौफनाक रंजिश सामने आई है। यहाँ कुछ उपद्रवियों ने चुनावी रंजिश के चलते दो मकानों को आग के हवाले कर दिया। आग इतनी भीषण थी कि जब तक मकान मालिक मौके पर पहुँचकर आग पर काबू पाने की कोशिश करते, तब तक दोनों मकान पूरी तरह जलकर राख के ढेर में तब्दील हो चुके थे। ​क्या है पूरा मामला? ​शिकायतकर्ता बखतू खान पुत्र मूसा, निवासी गांव सरोगा (डाकघर आयल) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2 जून की रात वह अपने परिवार के साथ लाहरूड़ी स्थित नए घर में थे। तभी कुछ लोग नारेबाजी करते हुए वहां पहुंचे और उनके घर पर पथराव शुरू कर दिया। जान बचाने के लिए परिवार बाहर निकला, तो आरोपियों ने उनके लकड़ी के पुराने मकान को आग लगा दी। ​घटना के तुरंत बाद खजराला निवासी मंजूर अहमद ने मौके पर पहुंचकर जानकारी दी कि इन्हीं लोगों ने खजराला निवासी जान मुहम्मद का घर भी इसी तरह आग के हवाले कर दिया है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि वे जब तक आ...

पंचरुखी: सुलगती बीड़ी गिरने से बिस्तर में लगी आग, 90 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत

चित्र
पंचरुखी: सुलगती बीड़ी गिरने से बिस्तर में लगी आग, 90 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत (पंचरुखी: केवल कृष्ण शर्मा)  पुलिस थाना पंचरुखी के अंतर्गत एक बेहद दुखद हादसा सामने आया है, जहां आग की चपेट में आने से 90 वर्षीय एक बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान दूलो राम, निवासी गांव सुंगल के रूप में हुई है। क्या है पूरा मामला? प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना दो दिन पहले की है। बुजुर्ग दूलो राम अपने घर में बिस्तर पर लेटे हुए थे और बीड़ी पी रहे थे। अत्यधिक उम्र और शारीरिक कमजोरी के कारण उन्हें आभास ही नहीं हुआ कि कब उनके हाथ से सुलगती बीड़ी बिस्तर पर गिर गई। बीड़ी के गिरते ही कपड़ों और बिस्तर ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। अस्पताल में तोड़ा दम आग की चपेट में आने से बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों ने उन्हें तुरंत गंभीर हालत में डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज (टांडा) पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन घाव बहुत गहरे होने के कारण इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस की कार्रवाई घटना की सूचना मिल...

नवी करीम में बड़ा हादसा, 3 की मौत, न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन की छत उड़ी

चित्र
नवी करीम में बड़ा हादसा, 3 की मौत, न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन की छत उड़ी  दिल्ली के नवी करीम इलाके में एक थ्री-साइड होटल का निर्माण चल रहा था। अचानक आई आंधी और बारिश की वजह से बेसमेंट की दीवार गिर गई, जिससे 6 मजदूर मलबे में दब गए। मौके पर पुलिस और रेस्क्यू टीम पहुंची 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई 4 घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान एक और शख्स की मौत हो गई बाकी घायलों का इलाज जारी है।  तो वहीं दूसरी तरफ कनॉट प्लेस में कई पेड़ गिर गए, जिससे कई गाड़ियां दब गईं नोएडा और गाजियाबाद में भी पेड़ उखड़ने की खबरें आईं मौसम विभाग के अनुसार हवाएं करीब 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं दोपहर 3 बजे तक दिल्ली में 1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली नमो भारत की न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन की छत भी तेज हवाओं में उड़ गई। छत पर लगे टीन काफी दूर तक उड़कर गिर गए हादसे में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन स्टेशन को एहतियातन बंद कर दिया गया है पुलिस और मेट्रो की मेंटेनेंस टीम मौके पर राहत कार्य में जुटी है

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: